हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर की मथुरा वृंदावन की गलियों में राधा बनकर फिरने की कोशिशों पर पानी फिर गया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के शुरू होने से पहले ही इसे बंद करने का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। लेकिन, यूलिया के प्रशंसकों के लिए दूसरी खबर खुशखबरी सरीखी है। और, वह ये कि यूलिया की सिनेमा में एंट्री अब सलमान खान की फिल्म से होगी।
सलमान की 'राधा' का मथुरा वृंदावन आने का सपना टूटा, अब इस जरिए मनेगी ईद और दीवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे अरसे से बड़े परदे पर उतरने का मुहूर्त निकाले बैठीं यूलिया अब इतनी जल्दी हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत नहीं कर पाएंगी। क्योंकि, प्रेम सोनी के निर्देशन में यूलिया की आने वाली पहली हिंदी फिल्म का विचार ही अब खत्म हो चुका है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'भाईजान' के रूप में मशहूर अभिनेता सलमान खान ने यहां पर भी एक दरियादिली दिखा दी है। वह अब यूलिया को भविष्य में शुरू होने वाली अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' के साथ हिंदी सिनेमा में एंट्री कराएंगे।
यूलिया के हिंदी सिनेमा में कदम रखने की घोषणा पिछले साल हुई थी, जब वह फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' में एक कृष्ण भक्त विदेशी महिला की भूमिका निभाने वाली थीं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए यूलिया के साथ जिमी शेरगिल को चुना गया था। लेकिन यूलिया और जिमी की यह कहानी पर्दे पर आने से पहले ही समाप्त हो चुकी है। हालांकि यूलिया को इसके लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि उनके सबसे अच्छे दोस्त सलमान खान उनके लिए मसीहा बनकर आए हैं।
सलमान ने हाल ही में एक फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को बनाने की घोषणा की थी। अब सलमान इसी फिल्म के साथ यूलिया की भी शुरुआत हिंदी सिनेमा में करवाएंगे। खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए यूलिया वंतूर के नाम की आधिकारिक घोषणा सलमान खान मौजूदा स्थिति के सामान्य हो जाने के बाद करेंगे।
सलमान की इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे और सलमान के साथ इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिलहाल सलमान लॉकडाउन का यह वक्त पनवेल में अपने फार्महाउस पर बिता रहे हैं। उनके साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडिस और वलुशा डिसूजा भी हैं।
'पाताल लोक' में जातिसूचक शब्द को लेकर मचा बवाल, अनुष्का शर्मा को भेजा लीगल नोटिस