फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबस बच्चों की तस्वीर पर ट्रोल होने के बाद आई शबाना आजमी की सफाई, बोलीं- 'खुद ही बेनकाब हो गए...'

Thu, 21 May 2020 04:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 May 2020 04:05 AM IST
विज्ञापन
shabana Azmi clarify after Troll on Shared Old Photo of Migrant children
शबाना आजमी - फोटो : Social Media

अभिनेत्री शबाना आजमी का एक ट्वीट बुधवार को अचानक से चर्चा में आ गया। इस ट्वीट में उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक छोटा बच्चा अपनी गोद में एक दूसरे छोटे बच्चे को लिए फुटपाथ पर बैठा नजर आ रहा है। उसके हाथ में पानी की बोतले हैं। इसे साझा करते हुए शबाना आजमी ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'दिल तोड़ देने वाला'।


 

shabana Azmi clarify after Troll on Shared Old Photo of Migrant children
शबाना आजमी - फोटो : Social Media

इस ट्वीट के बाद शबाना आजमी ट्विटर पर ट्रोल होने लगीं। दर्द बयां करती हुई इस तस्वीर पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और उन्होंने शबाना आजमी पर फेक न्यूज फैलाने का आरोप लगा दिया। इस मामले ने खूब तूल पकड़ा और शबाना को जमकर ट्रोल किया गया। 

shabana Azmi clarify after Troll on Shared Old Photo of Migrant children
शबाना आजमी - फोटो : twitter

ट्रोलर्स ने कमेंट करते हुए बताया कि शबाना आजमी ने जो तस्वीर साझा की है वह एक साल से भी अधिक पुरानी है। इतना ही नहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस एक साल पुरानी तस्वीर के स्क्रीन शॉट्स कमेंट में साझा किए हैं जिसमें लोगों ने बताया कि बच्चे की ये तस्वीर मलेशिया या पाकिस्तान की  है।
 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana Azmi clarify after Troll on Shared Old Photo of Migrant children
शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

अब इस तस्वीर को लेकर शबाना आजमी की सफाई सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, 'चोर की दाढ़ी में तिनका! एक तस्वीर जो सख्त दिल को भी पसीज कर रख दे, उसे लेकर मुझे ट्रोल करने और 20 से भी कम फॉलोअर्स वाले बेचारे खुद ही बेनकाब हो गए हैं, मैंने कैप्शन में बस 'हार्ट ब्रेकिंग' लिखा था! है या नहीं?'
 

विज्ञापन
shabana Azmi clarify after Troll on Shared Old Photo of Migrant children
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शबाना आजमी ने पिछले दिनों बताया था कि वो पूरे देश में दस लाख से ज्यादा लोगों की मदद कर चुकी हैं। शबाना आजमी ने ट्वीट किया, 'मैं एक्शन इंडिया के साथ साझेदारी कर गौरवान्वित और आभारी हूं, जिनकी वजह से 21 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 172 जिलों में दस लाख से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंची। हमने राहत उपायों के रूप में कच्चा राशन, बना हुआ खाना और स्वच्छता उत्पादों को प्रदान किया है। सभी योगदानकर्ताओं को धन्यवाद।'

आयुष्मान भारत की सफलता पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, अजय देवगन ने इस तरह की तारीफ
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed