फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान भारत की सफलता पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, अजय देवगन ने इस तरह की तारीफ

Thu, 21 May 2020 03:42 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 21 May 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
ajay devgn reaction on PM Narendra Modi Says tweet on Ayushman Bharat Beneficiaries Crossed One Crore
अजय देवगन और पीएम मोदी - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है और इस योजना का काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने एक ट्वीट कर लाभार्थियों को शुभकामानाएं दीं जिस पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

ajay devgn reaction on PM Narendra Modi Says tweet on Ayushman Bharat Beneficiaries Crossed One Crore
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, 'यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। दो वर्ष से भी कम समय में इस कार्यक्रम ने काफी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।' उन्होंने इस योजना के सभी लाभार्थियों और उनके परिवार के लोगों को शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। 
 

ajay devgn reaction on PM Narendra Modi Says tweet on Ayushman Bharat Beneficiaries Crossed One Crore
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत से जुड़े सभी डॉक्टर्स, नर्सेस, स्वास्थ्य कर्मियों एवं अन्य लोगों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने ही इसे दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम बनाया है। पीएम मोदी ने कहा, 'इस योजना ने अनेक भारतीयों का भरोसा जीता है जिसमें खासतौर पर गरीब एवं पिछड़े वर्ग के लोग शामिल हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgn reaction on PM Narendra Modi Says tweet on Ayushman Bharat Beneficiaries Crossed One Crore
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

पीएम नरेंद्र मोदी  के इस ट्वीट पर अजय देवगन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत ने एक करोड़ लाभार्थियों की संख्या को पार कर लिया है। दो साल के भीतर एक बड़ी उपलब्धि। मैं इस मील के पत्थर पर श्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई देता हूं। एक सेहतमंद राष्ट्र ही मजबूत राष्ट्र होता है।'
 

विज्ञापन
ajay devgn reaction on PM Narendra Modi Says tweet on Ayushman Bharat Beneficiaries Crossed One Crore
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पीएम मोदी ने सितंबर 2018 को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी। वहीं, बात करें अजय देवगन की तो वो आखिरी बार फिल्म तानाजी - द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके काम को बहुत पसंद किया। साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। 

प्रवासी मजदूरों की हालत पर गुजलार ने लिखी कविता, बोले- मरेंगे तो वहीं जा कर जहां पर जिदगी है

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed