फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaane Jaan: तैमूर और जेह को समलैंगिक विवाह के बारे में खुलकर बताएंगी बेबो, बोलीं- प्यार की कोई सीमा नहीं होती

Wed, 13 Sep 2023 10:53 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 13 Sep 2023 10:53 AM IST
विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor reveals she would talk to Taimur Jeh about same sex marriage
करीना कपूर, तैमूर, जेह - फोटो : Instagram

करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाने जां' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाली हैं। फिल्मों और अभिनय के अलावा करीना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। करीना के साथ उनके दोनों बेटे भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। अब हाल ही में, करीना कपूर ने खुलासा किया है कि वह भविष्य में अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर से समलैंगिक शादी के बारे में बात करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Jaane Jaan star Kareena Kapoor reveals she would talk to Taimur Jeh about same sex marriage
तैमूर, जेह और करीना कपूर - फोटो : Instagram

करीना कपूर दो बेटों तैमूर और जहांगीर की मां  हैं। बेबो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अक्सर सैफ, तैमूर और जेह के साथ अपने दैनिक जीवन के किस्से साझा करती रहती हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में करीना से पूछा गया कि वह अपने बेटों से समलैंगिकता और समलैंगिक विवाह के बारे में कैसे बात करेंगी। इसपर अभिनेत्री का जवाब उनके फैंस का दिल जीत रहा है।

Jawan: शाहरुख खान के बाद सान्या ने 'जवान' की अगली किश्त को लेकर दिया बड़ा संकेत, बोलीं- मुझे फिल्म में...

Jaane Jaan star Kareena Kapoor reveals she would talk to Taimur Jeh about same sex marriage
करीना कपूर, जेह और तैमूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने कहा कि वह अपने बच्चों को बताएंगी इसके बारे में जरूर बताएंगी क्योंकि यह भी प्यार का एक हिस्सा है और प्यार किसी विशेष लिंग, आकार या रूप में नहीं आता है। हम इसे सिर्फ इस तथ्य में डालने की कोशिश नहीं कर सकते कि अम्मा को अब्बा से प्यार करना है। दुनिया बदल रही है और हमें अपनी मानसिकता को आधुनिक करने की जरूरत है। मैं अपने बच्चों पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं डालूंगी।

Anurag Kashyap: इस वजह से शाहरुख-सलमान के साथ काम नहीं कर पाते अनुराग कश्यप, बोले- उनके फैंस...

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor reveals she would talk to Taimur Jeh about same sex marriage
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, “यह ठीक है। कभी-कभी जैक जॉन से प्यार कर सकता है और त्रिशा प्रिशा से प्यार कर सकती है। यह बस ऐसा ही है और उसे यह जानना होगा कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती।"

Anurag Kashyap: इस वजह से शाहरुख-सलमान के साथ काम नहीं कर पाते अनुराग कश्यप, बोले- उनके फैंस...

विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor reveals she would talk to Taimur Jeh about same sex marriage
करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है कि करीना ने LGBTQ समुदाय पर अपने विचार खुलकर रखे हैं। कुछ साल पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा था, ''हम एक हैं। यह पूरा विचार है। कोई भी किसी से अलग नहीं है। इसलिए लोगों में भेदभाव करना बंद कर दें। बता दें कि करीना की 'जाने जां' की तो यह 21 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed