'कहानी', 'बॉब बिस्वास' और 'बदला' जैसी फिल्मों के लिए लोगों से लेकर समीक्षकों तक की तारीफें लूटने वाले सुजॉय घोष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाने जां' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। 11 साल पहले विद्या के साथ 'कहानी' रचने के बाद अब 'जाने जां' से सुजॉय करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे सितारों की तिगड़ी के साथ लौट रहे हैं। जहां कुछ फैंस इस थ्रिलर फिल्म के रिलीज होने के बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं बहुत से ऐसे हैं जिन्होंने इसकी ओटीटी रिलीज को मुद्दा बना लिया है और सुजॉय घोष को बुरी तरह ट्रोल भी किया है। ऐसे में उन ट्रोल्स को निर्देशक ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। चलिए जानते हैं क्या बोले सुजॉय घोष...
Sujoy Ghosh: सुजॉय घोष को 'जाने जां' को लेकर मिल रहे ताने, यूजर के अभद्र कमेंट का निर्देशक ने दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित और करीना कपूर खान, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जाने जां' की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही थी। लेकिन जिस दिन से फिल्म का सस्पेंस से भरा ट्रेलर रिलीज हुआ है, उस दिन से दर्शकों के दिलों में इसे देखने की तीव्र इच्छा जाग उठी है। यह फिल्म करीना के 43वें जन्मदिन के मौके पर 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। जहां ज्यादातर सभी फैंस 21 सितंबर को इसकी रिलीज के लिए काफी उत्साहित हैं, वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने सुजॉय घोष पर इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर निशाना साधा है। यहां तक की निर्देशक को ट्रोल करते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया है।
ट्रेलर को मिले जबर्दस्त रिस्पॉन्स और रिलीज से पहले होने वाली घबराहट के बारे में बात करते हुए, सुजॉय ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर 'जाने जां' के ट्रेलर का यूट्यूब लिंक साझा किया और लिखा, 'अभी एहसास हुआ कि आप में से बहुत से लोगों ने हमारा ट्रेलर देखा है। इसलिए धन्यवाद... धन्यवाद... धन्यवाद... परीक्षा का परिणाम आने में ग्यारह दिन बाकी। कृपया इसे 21 तारीख को देखें।' जैसे ही सुजॉय घोष ने एक्स पर अपना इत्साह व्यक्त किया, वैसे ही फैंस ने उनको जवाब भी दिए। बहुत से फैंस काफी एक्साइटेड दिखे, लेकिन कुछ ने सुजॉय को ट्रोल किया, जो निर्देशक से बर्दाश्त नहीं हुआ।
सुजॉय घोष के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'काहे का एग्जाम, थिएटर में रिलीज करने का औकात तो है नहीं, ओटीटी में सब हिट ही है तुम टेंशन मत लो।' सुजॉय घोष ने इस कमेंट को पढ़ने के चुप रहने की बजाय इस यूजर को करारा जवाब दिया और उसे चुप करा दिया। निर्देशक ने लिखा, 'धन्यवाद भाई, आपने मुझे मेरे सारे तनाव से छुटकारा दिला दिया, हमेशा आभारी, बिग हग।'
'जाने जां' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें करीना कपूर, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत मुख्य भूमिकाओं में हैं। बता दें, इस फिल्म से करीना कपूर खान ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। सुजॉय घोष के वर्कफ्रंट की बात करें तो सुजॉय घोष ने पहले 'कहानी', 'बदला' और 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने आखिरी बार एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज 2' में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के सेगमेंट का निर्देशन किया था, जिसका प्रीमियर जून में नेटफ्लिक्स पर हुआ था।