फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaani Death Threat: पंजाबी सिंगर जानी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग

Tue, 02 Aug 2022 05:35 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 02 Aug 2022 05:35 PM IST
सार

बीते मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सभी सितारों में खौफ का माहौल है। मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Jaani Death Threat: Punjabi singer Jaani receives death threats demands police protection
सिंगर जानी - फोटो : सोशल मीडिया

बीते मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही सभी सितारों में खौफ का माहौल है। मूसेवाला की हत्या के बाद से ही कई सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक तरफ जहां अभिनेता सलमान खान की मिली धमकी के बाद से ही एक्टर अपनी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। तो वहीं, अभिनेत्री कटरीना-विक्की को मिली धमकी के बाद पुलिस में मामले में आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया था। इसी बीच अब एक और सितारे को धमकी मिलने की खबर सामने आई है। 

Jaani Death Threat: Punjabi singer Jaani receives death threats demands police protection
सिंगर जानी - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के मशहूर गीतकार और सिंगर जानी ने हाल ही में पंजाब पुलिस से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। दरअसल, मशहूर गीतकार जानी के मुताबिक उनकी जान को खतरा है। गायक का कहना है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस सिलसिले में सिंगर ने राज्य के सीएम भगवंत मान और पंजाब पुलिस को चिठ्ठी लिख अपनी सुरक्षा की मांग की है। जानी ने यह भी बताया कि धमकी के चलते उन्होंने अपने परिवार को पहले ही विदेश शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि 'मुझे और मेरे मैनेजर की जान को खतरा है।

Jaani Death Threat: Punjabi singer Jaani receives death threats demands police protection
सिंगर जानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए जानी के मैनेजर दिलराज ने पुष्टि की कि उन्होंने पंजाब पुलिस से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की मांग को लेकर जानी ने सीएम भगवंत मान, एडीजीपी (सिक्योरिटी) पंजाब पुलिस और मोहाली के एसएसपी को एक पत्र लिखा है। अपनी इस चिट्ठी में जानी ने लिखा कि कि वह बीते कई सालों से पंजाबी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए काम कर रहे हैं। मुझे और मेरे मैनेजर दिलराज सिंह नंदा को फोन पर गैंगस्टर से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaani Death Threat: Punjabi singer Jaani receives death threats demands police protection
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 29 मई को मशहूर पंजाबी सिंगर मूसेवाला की जाने-माने गैंगस्टर लौरेंस बिश्वोई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले के बाद बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान और पिता सलीम खान को भी बिश्वोई ने जान से मारने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद अभिनेता ने अपनी सुरक्षा के लिए कई तरह के इंतजाम कर किए। हाल ही में एक्टर को मुंबई पुलिस की तरफ से गन लाइसेंस मिल गया है। इसके अलावा एक्टर ने हाल ही में अपनी गाड़ी को अपग्रेड कर बुलेट प्रूफ करवा लिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed