सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सनी देओल ने 'गदर 2' के बाद 'जाट' से दमदार वापसी की है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन फिल्म ने औसत रूप से शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि 'जाट' ने कितनी कमाई की।
Jaat Collection: 'जाट' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा, चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़ रुपये
Jaat Box Office Collection Day 4: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर आज चौथा दिन था। आज फिल्म ने उछाल के साथ कमाई की है। चलिए जानते हैं फिल्म कितना कलेक्शन कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की कमाई
सनी देओल की फिल्म 'जाट' का आज रविवार को बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन था। इसके साथ ही फिल्म का यह पहला वीकएंड भी था, जिसका फायदा भी फिल्म को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'जाट' ने अपने चौथे दिन 10.58 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म की कमाई में आज बीते दिन के कलेक्शन के मुकाबले उछाल दर्ज किया गया है।
फिल्म की अब तक की कमाई
'जाट' ने शनिवार की छुट्टी का भी फायदा उठाया था और उछाल के साथ 9.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब 'जाट' की कुल कमाई 36.83 करोड़ रुपये हो चुकी है। हालांकि, कमाई के मामले में 'जाट' सनी देओल की पिछली फिल्म 'गदर 2' से काफी पीछे है। 'गदर 2' ने चौथे दिन 38.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Nushrratt Bharuccha Exclusive: कार्तिक आर्यन के साथ रिश्ते पर नुसरत भरुचा ने किया खुलासा, बोलीं- ‘वो अब भी…’
'गुड बैड अग्ली' से हुई सीधी टक्कर
'जाट' की कम कमाई होने की एक वजह इसका बॉक्स ऑफिस टकराव भी है। दरअसल, 10 अप्रैल को ही साउथ सुपरस्टार अजित की 'गुड बैड अग्ली' भी रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में अजित की फिल्म सनी देओल की फिल्म से आगे है। 'गुड बैड अग्ली' ने आज रविवार को अपने चौथे दिन 19.02 करोड़ रुपये की कमाई की। एक्सटेंडेंट वीकएंड पर जहां 'जाट' का कलेक्शन 36.83 करोड़ रुपये है। वहीं, 'गुड बैड अग्ली' 83.02 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
Anupam Kher: अनुपम खेर ने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक को याद किया, फिल्म ‘तन्वी’ को लेकर भी चर्चा में अभिनेता
'जाट' के कलाकार
'जाट' में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।