एक्टर जावेद जाफरी कई मुद्दों पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कुछ लिखा कि उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। दरअसल, जावेद जाफरी ने बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि पर बना एक चुटकुला ट्वीट किया था।
जावेद जाफरी ने रामदेव के पतंजलि नमक का उड़ाया मजाक, यूजर ने कहा- 'साइंस पढ़ी है कभी?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद जाफरी को ये मैसेज उनके दोस्त ने भेजा था। मैसेज में लिखा था- 'पतंजलि नमक का पैकेट कहता है कि ये बना है 2500 साल पुरानी हिमालय की चट्टान से। और एक्सपायरी है 2019 में। हे भगवान, बाबा बिल्कुल टाइम पर खोद लाए, नहीं तो हिमालय पर ही एक्सपायर हो जाता।'
Received this from a friend :
Patanjali Namak Ka Packet Kehta Hai Ki
"Yeh Bana Hai 2500 Hazaar Saal Puraani Himalaya Ki Chattaan Sey."
Aur Expiry Hai 2019 Mein.
By God !! Baba Bilkul Time Pey Khod Laaye, Nahi Toh Himalaya Par Hi Expire Ho Jaata !!!🤣
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को ये रास नहीं आया और जाफरी को ट्रोल करने लगे। एक ने लिखा कि 'क्या बेेवकूफ है... यह रॉक सॉल्ट है समुद्री सॉल्ट नहीं। अब हमारे पास स्वरा भास्कर का मेल वर्जन मिला है।'
What an idiot!
That is rock salt and not sea salt!! 😂😂
We now have a male version of Swara Bhaskar I guess.
एक यूजर ने लिखा कि 'नमक के दाने समय के साथ नमी को अवशोषित करते हैं। जल अवशोषण चट्टानों में कम होता है। कभी साइंस की पढ़ाई की है?'
Uncle salt granules absorb moisture overtime. The water absorption is way lesser in rocks. Ever studied science?
एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'धमाल एक्टर को खाद्य पैकेट के बारे में सही जानकारी होनी चाहिए। कृपया एक बार नियम पढ़ें।'
Without knowledge of food packaging tech U R tweeting
If U have time, pl. read FSSAI website and min. 3 years of https://t.co/n0FQ8x742H. in botany along with chemistry and you will understand "Use By Date" once you change the place of chemicals & pack in non-natural conditions