{"_id":"5c52cc64bdec22737c290d64","slug":"jackie-shroff-birthday-special-story-he-lived-in-a-chawl-after-become-a-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरस्टार बनने के बाद भी चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, टॉयलेट के बाहर लगी रहती थी मेकर्स की लाइन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुपरस्टार बनने के बाद भी चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, टॉयलेट के बाहर लगी रहती थी मेकर्स की लाइन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
jackie shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
80 के दौर में मुंबई की एक छोटी से चॉल से ऐसा सितारा चमका था जिसने बॉलीवुड को नई ऊंचाइयां दीं । ये एक्टर थे जैकी श्रॉफ । जैकी श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपनी पहचान एक रोमांटिक और एक्शन हीरो के तौर पर बनाई थी । उस समय फिल्मी परदे पर कई बड़े सितारों का कब्जा था लेकिन जैकी श्रॉफ ने अपनी मेहनत से स्टारडम सफलता पाई ।
Trending Videos
2 of 7
jackie shroff
जैकी श्रॉफ आज अपना 62वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर में करीब 250 फिल्मों में काम किया । आज जैकी श्रॉफ का बेटा टाइगर श्रॉफ भी फिल्मी दुनिया में पहचान बना चुका है । टाइगर ने भी अपने पिता की तरह खुद की मेहनत और एक्टिंग के दम पर ये मुकाम पाया है । आइए जानते हैं बॉलीवुड में कैसे शुरू हुआ था जैकी श्रॉफ का करियर...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Jackie Shroff
जैकी श्रॉफ की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। जिस तरह गरीबी और तंगहाली के दौर से ऊपर उठकर जैकी ने फिल्मों में अपनी जगह तलाशी वो वाकई एक मिसाल है। जैकी श्रॉफ ने 1982 में आई देव आनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन बड़ा ब्रेक उन्हें सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से मिला।
4 of 7
Jackie Shroff
इस फिल्म ने तो जैसे जैकी श्रॉफ के करियर की कायापलट ही कर दी। पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और हर निर्माता-निर्देशक जैकी श्रॉफ के आगे-पीछे चक्कर लगाने लगे । जैकी को अपनी फिल्म में लेने की निर्माता-निर्देशकों में ऐसी होड़ मची कि कुछ लोग उनके घर तक पहुंच जाते थे और घंटों इंतजार करते थे।
विज्ञापन
5 of 7
bollywood flashback jackie shroff
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कुछ मेकर्स तो टॉयलेट के बाहर खड़े होकर जैकी को साइन करने के लिए तैयार खड़े रहते थे । हर किसी का बस यही सपना था कि जैकी श्रॉफ उनकी फिल्म में काम करने के लिए हां कर दें ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X