फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे टाइगर और जैकी, जानें क्या होगा किरदार

Thu, 23 Jan 2020 02:58 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Thu, 23 Jan 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff joined Baaghi 3 which makes it the first film featuring him with son Tiger Shroff
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter

सिनेमा का वह अनुभव कुछ अलग ही होता है जब असल जिंदगी के बाप और बेटे की जोड़ी एक साथ पर्दे पर भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे। हिंदी सिनेमा में अब तक ऐसी कई जोड़ियों को देखा जा चुका है जिसमें अमिताभ और अभिषेक बच्चन, ऋषि और रणबीर कपूर, धर्मेंद्र और सनी देओल की जोड़ियां प्रमुख हैं। अब पहली बार एक और बाप - बेटे, जैकी और टाइगर श्रॉफ, की जोड़ी टाइगर की आने वाली फिल्म 'बागी 3' में नजर आएगी।

Jackie Shroff joined Baaghi 3 which makes it the first film featuring him with son Tiger Shroff
tiger shroff, jackie shroff

अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुभवी अभिनेता जैकी श्रॉफ, टाइगर के ऑन-स्क्रीन पिता का निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता इस सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि वह चाहते थे कि इस जोड़ी को पहली बार पर्दे पर फिल्माने का श्रेय उनकी फिल्म को जाए। 

Jackie Shroff joined Baaghi 3 which makes it the first film featuring him with son Tiger Shroff
बागी3

फिल्म 'बागी 3' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस जोड़ी को पर्दे पर उतारने को लेकर अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कहा, 'इस फिल्म में जैकी श्रॉफ एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएंगे। जब से हमने टाइगर को लॉन्च किया है, तब से सभी सब लोग इस बाप-बेटे की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर देखना चाहते थे। बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं, और पिछले छह वर्षों में कोई भी उन्हें एक साथ लाने में सक्षम नहीं हुआ है, क्योंकि ये दोनों कलाकार चाहते थे कि वे केवल तभी पर्दा साझा करेंगे जब एक फिल्म और भूमिका उनकी उपस्थिति का न्याय करेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff joined Baaghi 3 which makes it the first film featuring him with son Tiger Shroff
baaghi 2

साजिद आगे कहते हैं, 'मुझे और अहमद को महसूस हुआ कि फिल्म बागी 3 इस जोड़ी को एक साथ पर्दे पर लाने के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि यहां पर पिता का किरदार बहुत ज्यादा जरूरी है। फिल्म में जैकी का होना दर्शकों को और लुभाएगा, और मुझे पूरा भरोसा है कि इन दोनों को एक साथ देखकर दर्शकों को बहुत मजा आएगा।' 

विज्ञापन
Jackie Shroff joined Baaghi 3 which makes it the first film featuring him with son Tiger Shroff
baaghi 2

गौरतलब है कि फिल्म 'बागी 3' इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होगी। टाइगर के साथ इस फिल्म श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख आदि मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज की पुरानी दोनों फिल्मों की तरह ही इस फिल्म में भी दर्शकों को जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed