फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बी की राह पर चले जैकी श्रॉफ, जॉन अब्राहम की फिल्म को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

Mon, 14 Oct 2019 09:06 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 14 Oct 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff left Suniel Shetty John Abraham Emraan Hashmi Starrer gangster drama Mumbai Saga
अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म वॉर की कामयाबी के बाद भी टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा में उतने व्यस्त नहीं हुए हैं जितने उनके पिता जैकी श्रॉफ इन दिनों चल रहे हैं। अपनी खास स्टाइल के लिए दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाए हुए जैकी की इस व्यस्तता का पहला असर पड़ा है निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा पर। जॉन अब्राहम औऱ इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने में शुरू हो चुकी है लेकिन फिल्म का अगला शेड्यूल शुरू होने से पहले ही इस फिल्म से जैकी श्रॉफ ने खुद को अलग कर लिया है। जैकी इन दिनों अमिताभ बच्चन की तरह अपनी दूसरी पारी को संवारने में लगे हैं और चुनिंदा किरदारों को ही तवज्जो दे रहे हैं।

Jackie Shroff left Suniel Shetty John Abraham Emraan Hashmi Starrer gangster drama Mumbai Saga
मुंबई सागा - फोटो : सोशल मीडिया

संजय गुप्ता की फिल्म मुंबई सागा का ऐलान काफी जोर शोर से हुआ था। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां भी संजय ने काफी अरसे से कर रखी थी। लेकिन, अब फिल्म के शेड्यूल में तब्दीली होने के आसार दिखने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय अपनी इस अंडरवर्ल्ड की अनसुनी कहानी की शूटिंग दक्षिण मुंबई में लगातार तीन महीने तक करने की तैयारी करते रहे हैं। लेकिन, जैकी श्रॉफ के फिल्म से अलग होने के बाद अब इसका शूटिंग शेड्यूल नए सिरे से बनाया जा रहा है।

Jackie Shroff left Suniel Shetty John Abraham Emraan Hashmi Starrer gangster drama Mumbai Saga
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ हाल ही में संजय दत्त के साथ फिल्म प्रस्थानम में दिखाई दिए औऱ इस फिल्म में उनके किरदार की सबसे ज्यादा प्रशंसा हुई। जैकी श्रॉफ के पास इन दिनों लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं और वह अपनी इस पारी को बेहतरीन बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। मुंबई सागा को छोड़ने की जैकी की वजह भी यही बताई जा रही है। इस फिल्म में जहां उनका रोल कुछ मिनटों का ही है, वहीं उनके पास पहले से एक फिल्म ऐसी है जिसमें कहानी का पूरा दारोमदार उनके किरदार पर ही अटका है। और, इन दोनों फिल्मों की शूटिंग डेट्स जब एक ही समय पर आईं तो जैकी श्रॉफ ने मुंबई सागा से खुद को अलग करना बेहतर समझा।

पढ़ें: बेटी के सामने गोविंदा ने की दोबारा शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed