बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी जिंदादिली और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। जैकी के ऊंचे स्टारडम के बावजूद वह अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता की सादगी इस हद तक कायम है कि हिंदी सिनेमा में कई लोगों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें भी सुनने को मिलती है, लेकिन जैकी के साथ कभी भी ऐसी चीजें नहीं हुई हैं। तो चलिए जानते हैं, इसपर अभिनेता का क्या कहना है।
Jackie Shroff: 'मेरी पत्नी आयशा को मुझपर पूरा भरोसा है', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोले जैकी श्रॉफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने भाई और माता-पिता को खोने के बाद पीछे मुड़कर देखा और वह अभी भी इस आघात के साथ जी रहे हैं। जैकी ने अपने किशोर बड़े भाई को अपनी आंखों के सामने डूबते हुए देखा, जो एक दोस्त को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
Gulshan Devaiah Exclusive: भंसाली के साथ काम करके आपका दिमाग पक जाएगा, जानिए क्यों ऐसा कहा गुलशन देवैया ने
हाल ही में, लहरें डॉट कॉम को दिए साक्षात्कार में जैकी से पूछा गया कि क्या कभी उनकी पत्नी उन पर शक नहीं करती हैं। इसपर अभिनेता ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी पत्नी आयशा उन पर बहुत विश्वास करती है। आयशा को विश्वास था कि पति कहीं नहीं जाएगा और लौटकर घर को ही वापस आएगा।
New Parliament Celebs Reaction: 'उम्मीदों का घर...', नए संसद भवन पर बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर जताई खुशी
जैकी ने कहा, 'वह मुझे बहुत अच्छी तरह से जानती है। इंडस्ट्री की बेहतरीन हीरोइनों के साथ मैं इतने साल से काम कर रहा हूं और बाहर भी गया हूं, लेकिन आयशा ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया। कभी-कभी हम ऊटी, कश्मीर में होते हैं। उन्होंने मुझसे कभी कुछ नहीं पूछा। उन्हें इन बातों से फर्क ही नहीं पड़ता। वह कभी फोन करके चेक नहीं करती थी कि मैं कहां हूं। उन्हें पता है कि मैं बाहर गया हूं काम पर और घर वापस लौट आऊंगा।'
ग्रीन कार्पेट में हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं सपना चौधरी
जैकी ने आगे कहा, 'मेरी अमृता सिंह, डिंपल कपाड़िया, टीना अंबानी जी, जूही चावला, मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ दोस्ती है। जब हम मिलते हैं तो अच्छी तरह से बात करते हैं, लेकिन बाहर मैं सिर्फ डैनी के साथ जाता हूं। वह मेरा बहुत करीबी दोस्त है। कभी-कभी मैं अनिल के साथ जाता हूं।'