{"_id":"5d3587bf8ebc3e6ccb57da32","slug":"jacqueline-fernandez-danced-in-red-saree-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैकलीन फर्नांडिस का नया डांस वीडियो वायरल, लाल साड़ी में गजब के एक्सप्रेशन देकर उड़ाया होश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकलीन फर्नांडिस का नया डांस वीडियो वायरल, लाल साड़ी में गजब के एक्सप्रेशन देकर उड़ाया होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। पिछले साल आई उनकी फिल्म रेस 3 फ्लॉप साबित रही। इस फिल्म के बाद से अभी तक जैकलीन फर्नांडिस किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, वहीं जैकलीन अपने फैंस से सोशल मीडिया पर हमेशा जुड़ी रहती हैं।
2 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : social media
इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। रेड कलर की साड़ी में नजर आईं जैकलीन बेहद खूबसूरत दिख रही हैं साथ ही जबरदस्त एक्सप्रेशन भी दे रही हैं। डांस करते हुए उनका खूबसूरत अंदाज उनके फैंस का दिल जीत लेगा।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन फर्नांडिस के इस डांस वीडियो को vaaru_kii_zannu नाम के इंस्टाग्राम फैन क्लब से शेयर किया है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस जल्द ही अपने आने वाली फिल्म में एक्शन करती नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म के नाम का खुलासा नही हो पाया है।
जैकलीन आपको एक एक्शन हीरोइन के अवतार में नजर आ सकती हैं। इसके लिए जैकलीन ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस की भी शुरुआत की है। इस शुरुआत के साथ उनका साथ देने आए हैं जाने माने फिल्म निर्माता मधु मंटेना। जैकलीन एक एक्शन फ्रेंचाइजी पर भी विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Jacqueline Fernandez
- फोटो : Instagram
सूत्रों की मानें तो अभी इस एक्शन सीरीज़ की पहली फिल्म की कहानी लिखी जा रही है। इसके पूरे होती ही फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाने की संभावना भी है। सूत्र आगे बताते हैं कि जैकलीन इसके लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। काफी समय लॉस एंजेलिस में बिताकर आईं जैकलीन वहां से खास तौर पर हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आई हैं। एक खास दिए इंटरव्यू में जैकलीन ने बताया है कि अब वह बंदूक और चाकू चलाना सीख गई हैं। इसी खास ट्रेनिंग का फायदा वह इस फिल्म में उठाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।