{"_id":"5d359d918ebc3e6d1e2bd7f7","slug":"nawazuddin-siddiqui-to-saif-ali-khan-netflix-revealed-new-look-of-sacred-games-season-2-star-cast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"70 के Retro लुक में नजर आई सेक्रेड गेम्स 2 की स्टारकास्ट, गायतोंडे से खतरनाक दिखे सरताज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
70 के Retro लुक में नजर आई सेक्रेड गेम्स 2 की स्टारकास्ट, गायतोंडे से खतरनाक दिखे सरताज
Mon, 22 Jul 2019 05:04 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
Sacred Games Season 2 star cast
- फोटो : amar ujala mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन ने डिजीटल की दुनिया में धमाका मचाया था। अब इस सीरिज का दूसरा सीजन आने वाला है। कुछ दिन पहले ही इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया था, जिसे फैंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने के लिए अब नेटफ्लिक्स ने इस वेब सीरीज की स्टारकास्ट की नई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं।
Sacred Games Season 2 star cast
- फोटो : social media
इस तस्वीर में पूरी स्टारकास्ट 70s के लुक में नजर आ रही है। सभी के ग्लैमरस अवतार की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सरताज का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान का लुक लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। सैफ ने अपने इस लुक के लिए कॉफी कलर की चैक पैंट सूट पहनी है और साथ में गोगल लगा रखे हैं।
Sacred Games Season 2 star cast
- फोटो : social media
इस सीजन मेंकल्कि और रणवीर शौरी की भी एंट्री हुई है। उनके किरदार के बारे में अभी कुछ जानकारी रिवील नहीं की गई है। कुछ दिनों पहले सैक्रेड गेम्स का ट्रेलर रिलीज हुआ था। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था- "बोले तो गेम ओवर।" दूसरे सीजन में भी दर्शकों को खून खराबा, सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Tripathi
- फोटो : social media
सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में पंकज त्रिपाठी का अहम रोल होगा। वह गुरुजी का रोल निभाते दिखाई देंगे। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक कल्कि का नाम बात्या है, लेकिन उनका किरदार क्या होगा इस पर अभी तक सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन
Sacred Games 2
- फोटो : amar ujala mumbai
सेक्रेड गेम्स का सीजन 2 अगले महीने 15 तारीख को स्ट्रीम होगा। सीजन 2 को अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। बता दें, सेक्रेड गेम्स में सैफ अली खान पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गणेश गायतोंडे के रोल में दिखेंगे। इन सबके अलावा कुछ और नए किरदार भी नजर आ सकते हैं।