फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका में सीरियल विस्फोट की खबर पर जैकलिन, विवेक ओबेरॉय समेत इन सितारों ने जताया दुख

Sun, 21 Apr 2019 02:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 21 Apr 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez on multiple explosions in sri lanka
jacqueline fernandez

ईस्टर संडे के मौके पर श्रीलंका में एक के बाद एक लगातार कई धमाके हुए हैं। श्रीलंका के तीन चर्चों और तीन पांच सितारा होटलों में हुए बम धमाकों में अभी तक 129 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि लगभग 300 लोग घायल हैं।

jacqueline fernandez on multiple explosions in sri lanka
जैकलीन फर्नांडीज

इस सिलसिलेवार बम धमाकों से जहां एक तरफ पूरा विश्व दहल गया वहीं श्रीलंका से संबंध रखने वालीं जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जैकलीन ने ट्वीट कर लिखा- 'श्रीलंका में हुए धमाके की खबर से दुखी हूं। इस तरह की हिंसा तुरंत रुकनी चाहिए।'
 



 

jacqueline fernandez on multiple explosions in sri lanka
विवेक ओबेरॉय
विवेके ओबेरॉय ने हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, यह बहुत ही दर्दनाक है। ये कायरता है, इस आतंक पर शर्म आनी चाहिए। सभी पीड़ितों के साथ मेरी दिल से संवेदना है। हुमा कुरैशी ने कहा, कितना दुखद दिन, ईस्टर्न के मौके पर उन परिवारों पर हमला किया गया जो चर्च जा रहे थे। ये टेरिबल है। क्या हो रहा है दुनिया में ?
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez on multiple explosions in sri lanka
श्रीलंका में सीरियल बम धमाके हुए हैं - फोटो : Twitter
पुलिस के मुताबिक हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है। तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुआ। 
विज्ञापन
jacqueline fernandez on multiple explosions in sri lanka
श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर सीरियल बम धमाके हुए - फोटो : ANI
श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि मैं कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त के लगातार संपर्क में हूं। हम स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed