{"_id":"5f338d948ebc3e3cd6013a31","slug":"jacqueline-fernandez-reunite-with-salman-khan-kick-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के साथ वापस लौट रही हैं जैकलीन फर्नांडिस, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किक 2' की हुई घोषणा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के साथ वापस लौट रही हैं जैकलीन फर्नांडिस, बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किक 2' की हुई घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'किक 2' से संबंधित बातें तो बहुत दिनों से सुनने में आ रही हैं लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा अब आकर की गई है। और यह घोषणा की है फिल्म के निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने। इस खबर को सुनकर सलमान के प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि सलमान एक बार फिर से देवी लाल सिंह उर्फ डेविल के रूप में बड़े पर्दे पर एंट्री मारने वाले हैं। और उनके साथ नजर आएंगी वही अभिनेत्री जो इसके पहले भाग में थीं! जैकलीन फर्नांडिस।
Trending Videos
2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
इस फिल्म की घोषणा करने का मौका भी जैकलीन फर्नांडिस के लिए एक सरप्राइस रहा। क्योंकि, बीते मंगलवार यानी 11 अगस्त को उनका जन्मदिन था। इसी मौके पर निर्माताओं ने उन्हें इस फिल्म की घोषणा करके चौंका दिया। साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जैकलीन के लिए एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'यह रहा आपके जन्मदिन का उपहार जो आपको हमेशा याद रहेगा। इस बात का औपचारिक एलान करते हुए खुशी हो रही है कि सुबह चार बजे ही साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म की पटकथा को लॉक कर दिया है। इस कहानी में आपका किरदार भी बेहद शानदार होने वाला है। सलमान खान की इस फिल्म 'किक 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
इस पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जैकलीन ने भी लिखा, 'अब इस फिल्म के लिए तो इंतजार ही नहीं होता।' अब सलमान की फिल्म है तो सलमान तो होंगे ही और जैकलीन के नाम की घोषणा हो चुकी है। लेकिन, फिल्म में बाकी कलाकारों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
4 of 5
किक
बात करें अगर इस फिल्म के पहले भाग की तो वह वर्ष 2014 में रिलीज हुआ था। इसी फिल्म से साजिद ने एक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, मिथुन चक्रवर्ती, रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तेरे बिना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान ने लॉकडाउन का पूरा सफर अपने फार्म हाउस पर बिताया है। इस दौरान उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज भी खुद बनाकर रिलीज किए हैं। सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडिस भी उनके फार्म हाउस पर ही रहीं। इन दोनों पर फिल्माया गया एक म्यूजिक वीडियो 'तेरे बिना' भी इसी दौरान रिलीज किया गया। लॉकडाउन से पहले सलमान अपनी फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' पर काम कर रहे थे। यह फिल्म अभी अधूरी है। माहौल ठीक होते ही इसपर काम शुरू किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X