{"_id":"5f337fea8ebc3e3cf10a9d04","slug":"sushant-singh-rajput-case-rhea-chakraborty-call-record-touch-with-several-celebs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान सहित इन सितारों के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जानकारी आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान सहित इन सितारों के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जानकारी आई सामने
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान, रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ की। ईडी ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन, शौविक और इंद्रजीत के एक एक फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही जांच में रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड की जानकारी सामने आई है।
2 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वो बॉलीवुड की कई हस्तियों के संपर्क में थीं। रिया के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार आमिर खान से उनकी बात हुई थी। रिया ने आमिर खान को एक बार फोन किया था जबकि आमिर ने उन्हें तीन मैसेज भेजे थे।
3 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 'आशिकी 2' फेम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को 16 बार फोन किए थे जबकि आदित्य रॉय कपूर ने उन्हें सात बार कॉल किया। रिया ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को 30 बार फोन किया जबकि उनकी ओर से 14 बार फोन आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रिया चक्रवर्ती, महेश भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रिया ने श्रद्धा कपूर से भी बात की। रिया ने तीन बार श्रद्धा कपूर को फोन किया वहीं श्रद्धा ने दो बार फोन किया। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम अभिनेता सनी सिंह को रिया ने सात बार फोन किया जबकि उन्होंने चार बार फोन किया। रिया ने राणा दग्गुबाती से भी बात की थी। रिया ने राणा को सात बार कॉल किया जबकि उनकी ओर से चार बार कॉल आया था। सुशांत के तबीयत खराब रहने के बाद से रिया लगातार महेश भट्ट के संपर्क में थी। रिया ने महेश भट्ट को नौ बार फोन किया। महेश भट्ट की तरफ से सात बार फोन आया था।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में दायर रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान सभी पक्षों ने अपनी दलील रखी। सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के वकील से सीबीआई जांच करवाने को लेकर अहम सवाल किए, जिस पर अभिनेत्री के वकील श्याम दीवान बचते हुए नजर आए। श्याम दीवान ने कोर्ट से कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। सीबीआई जांच के बारे में कोर्ट में कुछ कहना नहीं चाहते। कोर्ट ने इस मसले पर बिहार सरकार से भी जवाब मांगा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।