फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर ने फिल्म से निकाला, तो इस निर्देशक ने फौरन कार्तिक को दे दी फिल्म, कहानी भी जबरदस्त

Sat, 21 Jul 2018 06:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
Are Jacqueline Fernandez And Kartik Aaryan Going To Work Together In Kirik Party Remake
कार्तिक आर्यन
फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से अपने अभिनेय का लोहा मनवा चुके बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलांदियों पर हैं। एक के बाद एक उन्होंने बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेसेज के साथ फिल्में साइन की हैं। इन सब के बीच कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक और फिल्म को साइन कर लिया है। पहले इस रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम पर विचार हो रहा था।
Are Jacqueline Fernandez And Kartik Aaryan Going To Work Together In Kirik Party Remake
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही सलामन खान की हीरोइन जैकलीन फर्नांडीज के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के जाने-माने और राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानीत निर्देशक अभिषेक जैन ने कन्नड सुपरहिट फिल्म 'किरिक पार्टी' का हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया है। साल 2016 में आई फिल्म 'किरिक पार्टी' ब्लॉकबस्टर रही थी। इसकी कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि यह पूरे पांच महीने तक सिनेमाघरों में लगी रही। 
Are Jacqueline Fernandez And Kartik Aaryan Going To Work Together In Kirik Party Remake
अभिषेक ने इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के नाम को तय कर लिया है। जबकि फिल्म में हीरोइन के रोल के लिए जैकलीन फर्नांडीज से लगातार संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल जैकलीन फर्नांडीज ने कार्तिक आर्यन के साथ फिल्मों को लेकर खुद से कोई खुलासा नहीं किया है। पता हो कि जैकलीन फर्नांडीज आखिरी बार सलमान खान के साथ 'रेस 3' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Are Jacqueline Fernandez And Kartik Aaryan Going To Work Together In Kirik Party Remake
कार्तिक आर्यन के पास एक और फिल्म है जिसका नाम है 'लुका छुपी'। इस फिल्म में वह कृति सेनन के साथ दिखेंगे। हाल ही में उन्हें करण जौहर ने अपने एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया। करण जौहर करीना कपूर और अक्षय कुमार के साथ कार्तिक आर्यन को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। मगर समय से पहले मीडिया में इसकी जानकारी साझा करने की वजह से करण ने कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की आखिरी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा और एक्टर सनी सिंह मुख्य भूमिका में थे। 'सोनू के टीटू की स्वीटी' कार्तिक आर्यन की पहली ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed