फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का की 'परी' को टक्कर देगी यह 'स्त्री', कौन है यह एक्ट्रेस पहचान सकते हैं आप?

Sat, 21 Jul 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 21 Jul 2018 05:57 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Rajkumar Rao starrer horror film Stree new look released
बॉलीवुड के दिग्गज कालकार राजकुमार राव की बहुचर्चित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' लंबे समय से चर्चा में हैं। बीते महीने फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें एक चुड़ैल की परछाई को एक गांव में भटकते हुए दिखाया गया। दर्शकों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आया था। अब फिल्म में चुड़ैल के रोल का खुलासा हो गया है।

 
Shraddha Kapoor and Rajkumar Rao starrer horror film Stree new look released
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो  फिल्म 'स्त्री' में चुड़ैल का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कर रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के फर्स्ट लुक से हुआ है। फिल्म के नए लुक में श्रद्धा कपूर एकदम डरावनी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का लुक हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' की नन से प्रेरित है।
Shraddha Kapoor and Rajkumar Rao starrer horror film Stree new look released
दिनेश विजान की इस फिल्म में राजकुमार राव की जोड़ी पहली बार श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देगी। वहीं बात करें 'स्त्री' की कहानी की तो यह फिल्म कर्नाटक की 90 के दशक की एक घटना पर आधारित है। कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त हो रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Rajkumar Rao starrer horror film Stree new look released
आपको बता दें कि जिस फिल्म से श्रद्धा कपूर का लुक प्रेरित है, उसका भी एक पार्ट जल्द दर्शकों के बीच होगा। हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'कॉन्ज्यूरिंग' के अब तक चार सीक्वेल आ चुके हैं। पिछले साल इस फिल्म का चौथा सीक्वेल ‘एनाबेल: क्रिएशन’ के नाम से आया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सितंबर में इसका स्पिन-ऑफ 'द नन' रिलीज होगा।गौरतलब है कि 'कॉन्ज्यूरिंग' हॉलीवुड हॉरर फिल्मों की सबसे सफल सीरीज में से एक है। 
विज्ञापन
हाल ही में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री का टीजर रिलीज किया है। इसे लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। देखें फिल्म का टीजर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed