फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मशहूर अभिनेता जगदीप का हुआ निधन, सोशल मीडिया पर अजय देवगन, आयुष्मान खुराना सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 09 Jul 2020 02:27 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 09 Jul 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jagdeep Jaffrey Death Ajay Devgn Hansal Mehta Madhur Bhandarkar Ayushmann Khurrana expressed grief on social media
जगदीप जाफरी निधन - फोटो : Social Media

साल 2020 बॉलीवुड के लिए लगातार दुखद खबरें लेकर आ रहा है। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हुआ था। इसके महज पांच दिन बाद ही अभिनेता जगदीप ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जगदीप के निधन से बॉलीवुड गलियारा शोक में डूबा है। अब तमाम बॉलीवुड सितारे जगदीप को सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।



Jagdeep Jaffrey Death Ajay Devgn Hansal Mehta Madhur Bhandarkar Ayushmann Khurrana expressed grief on social media
अजय देवगन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने जगदीप के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अजय ने जगदीप को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'अभी- अभी जगदीप साहब के निधन की दुखद खबर सुनी। उन्हें स्क्रीन पर देखना हमेशा मजेदार रहा। मेरी संवेदनाएं जावेद और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। जगदीप साहब की आत्मा की शांति के लिए दुआएं।'
 

Jagdeep Jaffrey Death Ajay Devgn Hansal Mehta Madhur Bhandarkar Ayushmann Khurrana expressed grief on social media
आयुष्मान खुराना - फोटो : instagram

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा, 'इंडस्ट्री में आपका योगदान हमेशा याद रहेगा। हमें हंसाने के लिए धन्यवाद, यादों के लिए धन्यवाद। आपकी आत्मा को शांति मिले जगदीप सर।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagdeep Jaffrey Death Ajay Devgn Hansal Mehta Madhur Bhandarkar Ayushmann Khurrana expressed grief on social media
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक और सितारा जमीन से आसमान में जा पहुंचा। #Jagdeep साहब हिंदी फिल्म जगत के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार थे। एक हास्य अभिनेता के नाते उनका कोई सानी नहीं था। एक पार्टी में बहुत साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था, 'बरखुरदार ! हंसना आसान है, हंसाना बहुत मुश्किल है!' आपकी कमी बहुत खलेगी।'
 

विज्ञापन
Jagdeep Jaffrey Death Ajay Devgn Hansal Mehta Madhur Bhandarkar Ayushmann Khurrana expressed grief on social media
मधुर भंडारकर

निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट में लिखा, 'सात दशकों तक हम सभी का मनोरंजन करने के बाद जगदीप साहब का निधन हो गया। काफी दुखद समाचार है। मेरी संवेदनाएं जावेद, नावेद और पूरे जाफरी परिवार के साथ हैं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed