फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagjit Singh Birthday: कभी शादी पार्टियों में गाते थे जगजीत सिंह, जब पहली एलबम रिलीज हुई तो दीवाने हो गए लोग

Mon, 08 Feb 2021 04:21 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 08 Feb 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday: Know How much Jagjit singh struggled to become Ghazal king
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म 8 फरवरी 1941 को हुआ था। जगजीत सिंह रूहानी आवाज के जादूगर थे। उनकी आवाज लोगों के जहन में बस जाया करती थी। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बी ग्रेड सिंगर का दर्जा दिया गया। जब वो पहली बार प्रस्तुति देने के लिए जाने वाले थे तो लोग हंस पड़े। लेकिन जगजीत ने अपनी हिम्मत नहीं खोई और खुद को स्थापित किया। जगजीत ने अपने जीवन में ढेर सारा संघर्ष किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके संघर्ष की कहानी...

Jagjit Singh Birthday: Know How much Jagjit singh struggled to become Ghazal king
जगजीत सिंह - फोटो : पीटीआई, फाइल

जगजीत सिंह का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था। उनका रुझान बचपन से ही संगीत की तरफ था। उन्होंने उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। शुरूआती शिक्षा के बाद जगजीत पढ़ने के लिए जालंधर आ गए। यहां उन्होंने डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।

Jagjit Singh Birthday: Know How much Jagjit singh struggled to become Ghazal king
लता मंगेशकर, जगजीत सिंह - फोटो : फाइल फोटो

जगजीत को गायन के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना था ऐसे में वो 1965 में मुंबई चले गए। अपने करियर के शुरुआती दिनों में जगजीत सिंह के पास रहने और खाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। उस समय वो मजबूरी में शादी और पार्टियों में गाना गाया करते थे। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मखमली आवाज से अपनी अमिट पहचान बनाई और लोगों के दिलों में बस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday: Know How much Jagjit singh struggled to become Ghazal king
जगजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1976 में जगजीत सिंह ने चित्रा सिंह के साथ मिलकर अपना एक एलबम रिलीज किया। जिसका नाम 'द अनफॉरगेटेबल' था। उनके पहले ही एलबम को खूब सराहना मिली। इस एलबम के गानों ने जगजीत सिंह और चित्रा सिंह को गायन के क्षेत्र में स्टार बना दिया। जगजीत और चित्रा की आवाज लोगों के दिल में घर कर रही थी। इनका गाना 'बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी' लोगों ने खूब पसंद किया।

विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday: Know How much Jagjit singh struggled to become Ghazal king
चित्रा सिंह के साथ जगजीत सिंह - फोटो : चित्रा सिंह

इसके बाद जगजीत सिंह और चित्रा सिंह एकसाथ कॉन्सर्ट में गाना गाने लगे थे। जगजीत सिंह ने कड़ी मेहनत से साल 1980 के आने तक खुद को गजल सम्राट के रूप में स्थापित कर लिया था। उन्होंने अर्थ, प्रेमगीत, लीला, सरफरोश, तुम बिन, वीर जारा, जिस्म और जॉगर्स पार्क जैसी फिल्मों में अमर गीत गाए। इन फिल्मों के गीत आज भी लोग खूब पसंद करते हैं।

पढ़ें: ‘नेल पॉलिश’ ने अर्जुन को दिलाई ये अहम फिल्म, कोंकणा सेन के साथ मिलकर खींचेंगे बलात्कारी का नकाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed