फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप ने ऐसा तोड़ा कि फिल्मी दुनिया से ही गायब हो गई ये हसीना, अब जी रही साधारण जिंदगी

Mon, 08 Feb 2021 04:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Feb 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
where is Kim Yashpal? Find out in this viral picture
किम यशपाल - फोटो : ट्विटर

किम यशपाल अस्सी के दशक की एक ऐसी हीरोइन रहीं जिसे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला। लेकिन जब खुद चमकने का वक्त आया तो ना जाने कहां गायब हो गईं। भले ही किम को लोग नाम से ना पहचानते हों लेकिन 'जिमी जिमी आजा आजा' गाना सुनकर उनकी यादें जरूर ताजा हो जाएंगी। एक दिन अचानक से इंडस्ट्री से गायब होने के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। अब एक ट्वीट जिसमें किम की लेटेस्ट फोटो नजर आ रही है,खूब वायरल हो रहा है।

where is Kim Yashpal? Find out in this viral picture
किम यशपाल - फोटो : सोशल मीडिया

जिमी जिमी आजा आजा गाना डिस्को डांसर फिल्म का है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती थे और उस समय की यह एक सुपरहिट थी। डिस्को डांसर से पहले किम 'नसीब' और 'फिर वही रात' में नजर आईं थीं। किम का फिल्मी करियर उन दिनों चरम पर था। राजेश खन्ना, डेनी डेंजोंग्पा, शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कई बड़े सितारों के साथ किम यशपाल काम कर रही थीं।

where is Kim Yashpal? Find out in this viral picture
किम यशपाल - फोटो : सोशल मीडिया

उस समय किम का करियर तो एकदम ठीक राह पर चल रहा था लेकिन तब भी वे असल जिंदगी में एक हमसफर की तलाश में थीं। उनकी यह तलाश पूरी भी हो गई थी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता डेनी ने उनकी जिंदगी में दस्तक दी और कब दोनों एक-दूसरे के प्यार में खो गए किसी को नहीं पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
where is Kim Yashpal? Find out in this viral picture
किम यशपाल - फोटो : सोशल मीडिया

उसके बाद डेनी और किम सात साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। 1980 में अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरों आईं और एक दूसरे से अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद डेनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और किम इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

विज्ञापन
where is Kim Yashpal? Find out in this viral picture
किम यशपाल - फोटो : सोशल मीडिया

सालों तक किसी को कुछ पता नहीं लगा कि किम कहां हैं। यहां तक कि खबर भी आई कि उनकी मौत हो चुकी है। लेकिन उनके सोशल मीडिया हैंडल से पता चला कि वे मुंबई में ही एक साधारण और गुमनाम जिंदगी जी रही हैं। किम का फेसबुक पर आखिरी पोस्ट साल 2014 का है। हाल ही में ट्विटर पर भी उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनकी पुरानी फोटो के साथ साल 2016 की फोटो दिख रही है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed