{"_id":"6524481b76baec29110c474a","slug":"jagjit-singh-death-anniversary-know-unknown-facts-about-ghazal-singer-career-struggles-songs-albums-life-story-2023-10-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jagjit Singh: मखमली आवाज के दम पर दुनिया को दीवाना बना देते थे जगजीत सिंह, मधुर गायकी से ऐसे बने गजल सम्राट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jagjit Singh: मखमली आवाज के दम पर दुनिया को दीवाना बना देते थे जगजीत सिंह, मधुर गायकी से ऐसे बने गजल सम्राट
गजल सम्राट जगजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। भले ही आज वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन कलाकारों की मौजूदगी वक्त की मोहताज भी नहीं होती। उनकी कला ही सदियों तक अपने अस्तित्व को बनाए रखती है और जगजीत सिंह बेशक एक मकबूल कलाकार थे। उनकी गीतों की तो दुनिया दीवानी थी और आज तक उनकी गजलों और जीतों का खुमार दर्शकों पर चढ़ा रहता है। अपनी जिंदगी में कई संघर्ष करते हुए जगजीत ने कामयाबी हासिल की थी और गजल सम्राट बने। अपनी मखमली आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों को जीतने वाले जगजीत सिंह की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन हमने एक अनमोल सितारा खो दिया था। हालांकि, उनके चले जाने के बाद भी उनकी कला की दीवानगी कम नहीं हुई। चलिए इस जगजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
2 of 6
जगजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म आठ फरवरी 1941 में राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में हुआ था। उनका रुझान बचपन से ही संगीत की तरफ था। उन्होंने उस्ताद जमाल खान और पंडित छगनलाल शर्मा से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। शुरूआती शिक्षा के बाद जगजीत पढ़ने के लिए जालंधर आ गए। यहां उन्होंने डीएवी कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली और इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।
3 of 6
जगजीत सिंह
- फोटो : Social Media
जगजीत गायन क्षेत्र में ही अपना करियर बनाना चाहते थे, जिसके लिए वह 1965 में मुंबई आ गए। अपने करियर के शुरुआती दिनों में जगजीत सिंह के पास रहने और खाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। उस समय वह मजबूरी में शादी और पार्टियों में गाना गाया करते थे। उन्हें बी ग्रेड सिंगर का दर्जा दिया गया। जब वह पहली बार प्रस्तुति देने के लिए जाने वाले थे तो लोग हंस पड़े, लेकिन जगजीत ने अपनी हिम्मत नहीं खोई और खुद को स्थापित किया। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मखमली आवाज से अपनी अमिट पहचान बनाई और लोगों के दिलों में बस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जगजीत सिंह
- फोटो : Social media
1967 में उनकी मुलाकात गजल गायिका चित्रा से हुई। इसके दो साल बाद 1969 में दोनों शादी कर ली। जगजीत सिंह-चित्रा एक साथ कई गजल समारोह में हिस्सा लेते थे और गजलें गाते थे। दोनों संगीत कार्यक्रमों में अपनी जुगलबंदी से समां बांध देते। साल 1976 में जगजीत सिंह ने चित्रा सिंह के साथ मिलकर अपना एक एलबम रिलीज किया। जिसका नाम 'द अनफॉरगेटेबल' था। उनके पहले ही एलबम को खूब सराहना मिली। इस एलबम के गानों ने जगजीत सिंह और चित्रा सिंह को गायन के क्षेत्र में स्टार बना दिया। जगजीत और चित्रा की आवाज लोगों के दिल में घर कर रही थी। इनका गाना 'बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी' लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
5 of 6
जगजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
जगजीत सिंह ने कड़ी मेहनत से साल 1980 के आने तक खुद को गजल सम्राट के रूप में स्थापित कर लिया था। वह गायकी में सभी की पहली पसंद बन गए थे। उनकी आवाज लोगों के जहन में बस जाया करती थी। उनके गाने में एक दर्द के साथ सुकून भी महसूस होता था, जिससे लोग खूब प्रभावित हुए। जगजीत की सभी गजलों का जादू लोगों के सिर चढ़ा रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।