फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaideep Ahlawat: मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैन 3' में ये भूमिका निभाएंगे जयदीप अहलावत, उठ गया किरदार से पर्दा

Mon, 27 Jan 2025 10:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 27 Jan 2025 10:56 PM IST
सार

'फैमिली मैन 3' के नए सीजन को लेकर फैंस के बीच चर्चा हो रही है। इस सीरीज में जयदीप अहलावत के किरदार को लेकर भी खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat is playing this role in Manoj Bajpayee Family Man 3 as Enemy of Srikant Tiwari
पाताल लोक में जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जयदीप अहलावत की पाताल लोक के दूसरे सीजन की धमाकेदार वापसी के बाद दर्शक मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के नए सीजन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि दोनों अभिनेता इस सीरीज में साथ काम करते नजर आ सकते हैं।
Jaideep Ahlawat is playing this role in Manoj Bajpayee Family Man 3 as Enemy of Srikant Tiwari
जयदीप अहलावत, पाताल लोक 2 से हाथीराम चौधरी के किरदार से फिर से कर रहे हैं वापसी - फोटो : सोशल मीडिया
जयदीप के किरदार को लेकर हुई बात
फिल्म फेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जयदीप फैमिली मैन 3 में मनोज बाजपेयी के दुश्मन की भूमिका निभा सकते हैं। शो से जुड़े एक सूत्र ने प्रकाशन को बताया, "द फैमिली मैन सीजन 3 में जयदीप की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।" खबरों की मानें तो "उनका किरदार मनोज बाजपेयी के श्रीकांत के खिलाफ होगा और दर्शकों को स्क्रीन के इन दो दिग्गजों को एक-दूसरे से दुश्मनी निभाते नजर आ सकते हैं।"
Jaideep Ahlawat is playing this role in Manoj Bajpayee Family Man 3 as Enemy of Srikant Tiwari
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
पाताल लोक 2 को मिल रही तारीफ
जयदीप अहलावत को उनकी सीरीज पाताल लोक 3 को लिए चार साल के इंतजार के बाद जयदीप अहलावत पाताल लोक सीजन 2 में हाथी राम चौधरी के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। निर्माताओं ने हाल ही में जयदीप अहलावत के एक दिलचस्प पोस्टर के साथ नए सीजन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jaideep Ahlawat is playing this role in Manoj Bajpayee Family Man 3 as Enemy of Srikant Tiwari
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
पाताल लोक 4 को लेकर हुई बात
इससे पहले मिडडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राज और डीके 'द फैमिली मैन सीजन 4' को साइन करेंगे। एक सूत्र के हवाले से कहा गया था कि तीसरे सीजन की शूटिंग चल रही है, वहीं चौथे सीजन के साथ सीरीज को साइन करने के बारे में चर्चा हुई है।

Vivek Agnihotri: 'द वैक्सीन वॉर' से लेकर 'बुद्धा इन ट्रैफिक जाम' तक, कैसा रहा विवेक की पिछली फिल्मों का हाल

विज्ञापन
Jaideep Ahlawat is playing this role in Manoj Bajpayee Family Man 3 as Enemy of Srikant Tiwari
जयदीप अहलावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सीजन 3 की शूटिंग की हुई घोषणा
इससे पहले 'द फैमिली मैन' में जेके तलपड़े की भूमिका निभाने वाले शारिब हाशमी ने अपने प्रशंसकों को सूचित करने के लिए एक्स का सहारा लिया कि उन्होंने आगामी सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। सीजन 3 के लिए एक प्रशंसक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शारिब ने ट्वीट किया, "मैं भी!!! अभी शूटिंग चल रही है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed