Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Jalsa: Vidya Balan said Balance will come in the society only through the stories of cinema the countdown to hat-trick starts on OTT
{"_id":"622a044379770c78bb4f4b6c","slug":"jalsa-vidya-balan-said-balance-will-come-in-the-society-only-through-the-stories-of-cinema-the-countdown-to-hat-trick-starts-on-ott","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jalsa: विद्या बालन बोलीं, ‘सिनेमा की कहानियों से ही समाज में आएगा संतुलन’, ओटीटी पर हैट्रिक की उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jalsa: विद्या बालन बोलीं, ‘सिनेमा की कहानियों से ही समाज में आएगा संतुलन’, ओटीटी पर हैट्रिक की उल्टी गिनती शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:29 PM IST
सार
अपनी फिल्मों ‘कहानी’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ से हिंदी सिनेमा में नायिका प्रधान फिल्मों को लेकर दशकों से बनी धारणा बदल देने वाली अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
जलसा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्मों ‘कहानी’ और ‘द डर्टी पिक्चर’ से हिंदी सिनेमा में नायिका प्रधान फिल्मों को लेकर दशकों से बनी धारणा बदल देने वाली अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों हैट्रिक लगाने के लिए तैयार हो रही हैं। विद्या की पिछली दो फिल्मों ‘शकुंतला देवी’ और ‘शेरनी’ ने डिजिटल दुनिया में कामयाबी के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। और, अब उनकी अगली फिल्म ‘जलसा’ होली पर रिलीज होने वाली है। विद्या बालन को फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
2 of 4
शेरनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये पूछने पर कि ‘शकुंतला देवी’, ‘शेरनी’, ‘तुम्हारी सुलू’ या ‘बेगम जान’ जैसी फिल्मों करते समय किसी भी कलाकार की जिम्मेदारी बढ़ती है। विद्या बालन कहती हैं, ‘मैं खास कोशिश नहीं कर रही हूं इसके लिए हां पर इस तरह की फिल्में जब चलती हैं तो इस तरह की और फिल्में बनेंगी और सभी को फायदा होगा। आज मैं इकलौती अभिनेत्री नहीं हूं जो महिला प्रधान फिल्में कर रही है। और सभी की फिल्में चल भी रही हैं। कुछ नहीं चलतीं, कुछ चलती हैं। पर मेरे ख्याल से जैसे मैं मानती हूं कि सिनेमा समाज का आइना होता है तो समाज में ये बदलाव हो रहा है। समाज पुरुष प्रधान से हटकर मैं महिला प्रधान समाज तो नहीं कहूंगी लेकिन पुरुष प्रधान समाज से हटकर समाज ऐसी तरफ बढ़ रहा है जहां महिला और पुरुष बराबर हैं। सतुलन बना रहेगा। इस वजह से हमारी कहानियां भी उभरकर आने लगीं।‘
3 of 4
फिल्म ‘जलसा’
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2020 में ‘शकुंतला देवी’ की जबर्दस्त कामयाबी के बाद विद्या बालन ने ‘2021’ में शेरनी के साथ अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखा। अब उनकी नई फिल्म ‘जलसा’ रिलीज होने को तैयार है। इतनी चुनिंदा फिल्में और हर बार दर्शकों का प्यार जीत लेना, विद्या की शोहरत का पर्याय बन चुकी हैं। विषयों को लेकर उनके चुनाव को देखते हुए लगता है कि शायद उनका अगला कदम फिल्म निर्देशन में जाना ही हो। इस पर वह कहती हैं, ‘नहीं मुझे निर्देशक नहीं बनना है। मुझमें वह हुनर है ही नहीं और हिम्मत भी नहीं है। जब एक्टर एक बार हां कर दे तो फिल्म शुरू हो जाती है। तो हम फिल्म के साथ बहुत बाद में जुड़ते हैं। तो उसके पहले और बाद की जो जद्दोजहद होती है, उसके लिए मैं नहीं बनी हूं। ये जिनका काम उन्हीं के लिए ठीक है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तुम्हारी सुलु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में अपनी प्रभावशाली कहानियों के चयन के लिए अपना अलग स्थान बना चुकीं विद्या बालन की अगली फिल्म ‘जलसा’ का ट्रेलर भी जिस तरह से लोकप्रिय हो रहा है, उससे लगता है कि इस होली पर उनके अभिनय के कुछ और रंग सिनेमा के कैनवस पर सजने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर अपनी हिट फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी के साथ हैं। और, साथ में उनके हैं एक और काबिल अदाकारा शेफाली शाह। ट्रेलर में मानव कौल की एक झलक भी दिलचस्पी जगाने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।