फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: आदित्य रॉय कपूर की फिल्म का पोस्टर रिलीज, यूजर को याद आई टाइगर श्रॉफ की 'बागी', कहा- डिजास्टर होगी यह फिल्म

Thu, 10 Mar 2022 06:57 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 10 Mar 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood: Aditya Roy Kapoor ans Sanjana Sanghi film 'Om the battle within' poster release
‘ओम द बेटल विदइन’ का पोस्टर - फोटो : Instagram @adityaroykapur

आदित्य कपूर और संजना सांघी स्टारर फिल्म 'ओम द बेटल विदइन' का पोस्टर रिलीज हो गया है और सिनेमा घरों में ये फिल्म कब दस्तक देगी इसकी डेट भी सामने आ गई है। इस फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से शूटिंग पूरी नहीं हो पाई। आखिरकार 2 साल से बाद यह फिल्म जुलाई में रिलीज होने वाली है।

Bollywood: Aditya Roy Kapoor ans Sanjana Sanghi film 'Om the battle within' poster release
आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर - फोटो : Instagram @adityaroykapur

आदित्य रॉय कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म के नए पोस्टर और रिलीज डेट की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। फिल्म का पोस्टर देख फैंस को टाइगर श्रॉफ की 'बागी' याद आ गई। पोस्टर देख कर कई फैंस ने खुशी जाहिर की, तो एक यूजर ने लिखा कि यह फिल्म डिजास्टर है, 'बागी' चल गई तो इसका मतलब यह नहीं है कि ये भी चल जाएगी। यूजर का मानना था कि इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ही होने चाहिए थे।

Bollywood: Aditya Roy Kapoor ans Sanjana Sanghi film 'Om the battle within' poster release
ओम द बेटल विदइन का 2021 में रिलीज हुआ पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में पहली बार संजना संघी और आदित्य रॉय कपूर साथ में नजर आएंगे। 'ओम' को कपिल वर्मा ने डायरेक्ट किया है और जी स्टूडियोज, अहमद खान और शैरा खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर अहमद खान ने ही ‘बागी’ को डायरेक्ट किया था। पहले यह फिल्म 2021 की गर्मियों में रिलीज होने वाली थी और इसका पोस्टर भी आ गया था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood: Aditya Roy Kapoor ans Sanjana Sanghi film 'Om the battle within' poster release
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : Instagram @adityaroykapur
आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें को आने वाले दिनों में वह ‘एक विलेन’ के सीक्वल और थंडम की हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिलहाल वह ‘द फाइट मैनेजर’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह जल्द ही डिजिटल डेब्यू भी करने वाले हैं। वहीं, आदित्य की आखिरी फिल्म 2020 में आई ‘लूडो’ थी।
 
विज्ञापन
Bollywood: Aditya Roy Kapoor ans Sanjana Sanghi film 'Om the battle within' poster release
संजना सांघी - फोटो : Instagram @sanjanasanghi96

संजना सांघी के व्रकफ्रंट की बात करे तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में आई फिल्म ‘रॉकस्टार’ में चाइल्ड एक्टर की भूमिका निभाकर की थी। वह आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘दिल बेचारे’ में दिखी थीं। संजना सांघी ने भी इंस्टा पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed