फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Up Election Results: भाजपा की जीत पर कंगना रणौत ने दी बधाई, कहा- जिसे देखकर गुंडे कांपे वो यूपी के योगी हैं

Thu, 10 Mar 2022 06:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 10 Mar 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut shared a poster in support of CM Yogi on victory of BJP in up
कंगना रणौत, सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : इंस्टाग्राम

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए सुबह से चल रही मतगणना अभी भी जारी है। पंजाब को छोड़कर बाकी चारों राज्यों में भाजपा आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा फिर से भारी मतों के साथ सत्ता में वापसी की तैयारी में हैं। यूपी में जब बीजेपी की तस्वीर साफ हो गई तो कई बॉलीवुड सितारों के चेहरे खिल गए। इन्हीं में से एक हैं कंगना रणौत। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अभिनेत्री कंगना रणौत अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का समर्थन करती नजर आई हैं। सुबह से तो कंगना ने चुनाव से संबंधित कोई पोस्ट नहीं की थी, लेकिन अभी कुछ देर पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया है।

Kangana Ranaut shared a poster in support of CM Yogi on victory of BJP in up
कंगना रणौत ,सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : instagram: kanganaranaut/ myogi_adityanath

हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली कंगना रनौत आज सुबह मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुनाव से संबंधित कोई बात नहीं की थी। लेकिन कुछ देर पहले कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम योगी आदित्यनाथ का एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में सीएम योगी की फोटो बनी है और बैकग्राउंड में भाजपा के समर्थक झंडा लिए दिखाई दे रहे हैं।

Kangana Ranaut shared a poster in support of CM Yogi on victory of BJP in up
योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत - फोटो : Instagram

पोस्टर में योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ लिखा है- ना शादी, ना बच्चे, ना ही सत्ता के भोगी हैं...जिसे देखकर गुंडे कांपे...वो उत्तर प्रदेश के योगी हैं। फोटो शेयर करते हुए कंगना ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी के लिए सभी को बहुत-बहुत बधाई दी है। वैसे तो कंगना ने भाजपा के लिए कभी भी सामने से प्रचार नहीं किया है, लेकिन वह सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी को सपोर्ट करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut shared a poster in support of CM Yogi on victory of BJP in up
योगी आदित्यनाथ, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रनौत भाजपा को खुलकर सपोर्ट करती रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। वहीं इससे पहले भी उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी की एकसाथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें लिखा था- अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed