फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aditya Narayan Daughter: आदित्य नारायण ने दुनिया को दिखाई अपनी बेटी त्विषा की पहली झलक, फैंस को था इंतजार

Thu, 10 Mar 2022 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 10 Mar 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Aditya narayan gave first glimpse of her baby daughter Tvisha narayan by sharing first photo with her
आदित्य नारायण अपनी बेटी के साथ - फोटो : social media

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे और बॉलीवुड एक्टर, सिंगर आदित्य नारायण बीते दिनों पिता बने हैं। उनकी पत्नी और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल ने एक बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी बेटी के नाम का एलान किया था, इसके बाद अब हाल ही में आदित्य ने अपनी फूल सी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है। फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोगों के बीच काफी पॉपुलर भी हो रही है। 


 
Aditya narayan gave first glimpse of her baby daughter Tvisha narayan by sharing first photo with her
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

त्विषा की पहली झलक आई सामने
अपनी प्यारी सी बेटी की पहली झलक आदित्य ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। अपनी बेटी त्विषा नारायण झा की पहली तस्वीर शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा,"मैं इस समय ग्रेटफुल, लक्की और ब्लैस्ड महसूस कर रहा हूं। मैं कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से छुट्टी ले रहा हूं क्योंकि मैं अपने अगले कुछ हफ्ते अपनी नन्ही परी के साथ बिताना चाहता हूं।" इस तस्वीर में आदित्य ने अपनी बेटी को अपनी छाती से लगा रखा है और वह कैमरे में देखकर स्माइल कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)


 
Aditya narayan gave first glimpse of her baby daughter Tvisha narayan by sharing first photo with her
आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

उमड़ा फैंस का प्यार
आदित्य के तस्वीर पोस्ट करते ही फैंस ने इसपर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया। इस पोस्ट पर कुछ मिनटों में ही 16 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए। फैंस और इंडस्ट्री के एक्टर्स उनकी इस तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग आदित्य और श्वेता को बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग त्विषा से मिलने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya narayan gave first glimpse of her baby daughter Tvisha narayan by sharing first photo with her
आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

24 फरवरी को गूंजी किलकारियां
24 फरवरी को आदित्य और श्वेता की जिन्दगी में नन्ही परी ने कदम रखा। आदित्य ने अपनी इस खुशी को सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद से ही लोग उनकी बेटी की पहली झलक पाने को तरस रहे थे और उनकी लाडली का नाम भी जानना चाहते थे। इसके बाद आदित्य ने बेटी के नाम का खुलासा किया था। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)


 
विज्ञापन
Aditya narayan gave first glimpse of her baby daughter Tvisha narayan by sharing first photo with her
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

बेटी चाहते थे आदित्य
आदित्य ने सोशल मीडिया पर रखे एक चैट सेशन में बेटी का नाम बताया और साथ ही इसके पीछे जुड़े किस्से का भी खुलासा किया था। वह इस दौरान कहते नजर आए थे कि हमने हमारी बेटी का नाम त्विषा नारायण झा रखा है, जिसका मतलब रोशनी और चमक है। इस नाम के पीछे के किस्से को इंस्टा स्टोरीज पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, पूरे घर में सिर्फ मैं था, जो बेटी के नाम को सर्च कर रहा था बाकी सभी लोग लड़के के नाम सर्च कर रहे थे। मेरी खोज सफल रही।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed