{"_id":"6a6ab86a34733fe8d200fd3e","slug":"jana-nayagan-day-7-to-the-odyssey-day-13-and-dhamaal-4-total-box-office-collection-2026-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘जन नायकन’, जानें ‘ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ कलेक्शन की दौड़ में कितना आगे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हफ्ते में 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘जन नायकन’, जानें ‘ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ कलेक्शन की दौड़ में कितना आगे?
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:06 AM IST
सार
Box office Collection: साउथ फिल्म ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हो चुका है। विजय थलापति स्टारर यह फिल्म जमकर कलेक्शन कर रही है। जानिए, बुधवार को इसके अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘धमाल 4’ और हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस वक्त भारतीय सिनेमाघरों में फिल्म ‘जन नायकन’, ‘द ओडिसी’ और ‘धमाल 4’ दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। बुधवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की? कलेक्शन की दौड़ में कौन आगे रहा? जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में।
2 of 5
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘जन नायकन’ के लिए कैसा रहा बुधवार?
फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बुधवार को यानी रिलीज के सातवें दिन 6.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं छठे दिन 8 करोड़ रुपये कमाए थे। विजय थलापति स्टारर इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 149.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में थलापति विजय का एक्शन दर्शकों को खूब पसंद आया है। इस फिल्म को एच विनाेद ने निर्देशित किया है।
3 of 5
फिल्म 'जन नायकन' में विजय थलापति
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
‘जन नायकन’ के हिंदी वर्जन ने की कितनी कमाई?
फिल्म ‘जन नायकन ’के तमिल, तेलुगु वर्जन के अलावा हिंदी वर्जन को भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने बुधवार को जो 6.10 करोड़ रुपये कमाए हैं, उसमें हिंदी वर्जन के 1 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। हिंदी पट्टी में भी इस फिल्म को दर्शक सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'द ओडिसी' में मैट डेमन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द ओडिसी’ का कैसा रहा कलेक्शन?
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने बुधवार को यानी रिलीज के 13वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 12वें दिन 4.75 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 132.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। क्रिस्टोफर नोलन द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'धमाल 4'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धमाल 4’ का क्या रहा हाल?
फिल्म ‘धमाल 4’ ने बुधवार को यानी रिलीज के 20वें दिन 1.76 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 19वें दिन 2.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसकी कुल कमाई भी अब तक 155 करोड़ रुपये हो चुकी है। इंद्र कुमार निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी के अलावा कई कॉमिक एक्टर्स नजर आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।