{"_id":"5ae2c8a24f1c1b05418b6b36","slug":"janhavi-kapoor-will-perform-on-sridevi-songs-on-sonam-kapoor-and-anand-ahuja-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर की शादी में फिर याद आएंगी श्रीदेवी, मॉम के इन 2 गानों पर नाचेंगी जान्हवी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर की शादी में फिर याद आएंगी श्रीदेवी, मॉम के इन 2 गानों पर नाचेंगी जान्हवी
Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड गलियारों में आजकल सोनम कपूर की शादी से जुड़ी खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद यह पहला मौका है जब कपूर खानदान के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस मौके पर हर कोई अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी लिस्ट में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी शामिल हैं।जाह्नवी कपूर बहन सोनम की शादी की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
2 of 5
- फोटो : self
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही जाह्नवी को शॉपिंग करते हुए स्पॉट भी किया गया था। बहरहाल जान्हवी ने सोनम की संगीत सेरेमनी के लिए दो गाने भी सिलेक्ट कर लिए हैं। खास बात यह है कि जान्हवी इस संगीत फंक्शन में मां श्रीदेवी के गानों पर डांस करेंगी।
3 of 5
खबरों की मानें तो जान्हवी मां श्रीदेवी की फिल्म चालबाज के गाने- किसी के हाथ न आएगी ये लडकी और चांदनी के गाने- मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़िया हैं पर परफॉर्म करने वाली हैं। जान्हवी को इस संगीत सेरेमनी के लिए बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बताया जा रहा है कि जान्हवी के अलावा करण जौहर, रणबीर कपूर और अर्जुन कपूर भी डांस की प्रेक्टिस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि सोनम के संगीत में अनिल कपूर भी अपनी वाइफ सुनीता के साथ एक स्पेशल एक्ट परफार्म करने वाले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
बता दें, सोनम कपूर अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर सब्यासाची के तैयार किए हुए आउटफिट्स पहनने वाली हैं। जबकि जाह्नवी मनीष मल्होत्रा के आउटफिट्स पहनेंगी। सोनम अपने रिसेप्शन में राल्फ एंड रूसो या फिर एली साब के डिजाइनर आउटफिट्स पहनेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की शादी 8 मई को फाइनल हो गई है। हालांकि, सोनम ने अभी भी शादी पर कमेंट करने से मना कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।