सिनेमा जगत में विशेष योगदान के लिए 3 मई को 65वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड का कार्यक्रम आयोजित किया गया था । यहां श्रीदेवी को मरणोपरांत उनको पहला नेशनल अवॉर्ड दिया गया । फिल्म 'मॉम' के लिए श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया ।
PHOTOS: श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर की आंखों से बहे आंसू, बेटी जाह्नवी ने इस तरह पिता को संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अवॉर्ड लेने के लिए बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ स्टेज पर पहुंचे । इस मौके पर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं । जाह्नवी अपनी मां की साड़ी पहन ये अवॉर्ड लेने पहुंची थीं।
Video | Janhvi, Khushi and Boney sir at the National Film Awards today. pic.twitter.com/Q0jXFiPurV
हर कोई यही कह रहा था कि जाह्नवी को देख लग रहा है कि श्रीदेवी सामने बैठी हों । जब-जब श्रीदेवी का जिक्र हो रहा था तब-तब बोनी कपूर भावुक हो रहे थे । ऐसे समय पर जाह्नवी और खुशी उनका सहारा बनीं । अपने पापा को संभालते जाह्नवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
Bless all daughters! #daughterlove #JanhviKapoor pic.twitter.com/LJ1fuax4o4 Janhvi Kapoor looks ethereal in this custom made saree by Manish Malhotra for tonight. pic.twitter.com/TywRBi6xe4
इसमें जाह्नवी रुमाल से अपने पापा का पसीना पोछती दिख रही हैं । पत्रकारों से बात करने के दौरान बोनी कपूर अपने आंसू नहीं रोक पाए । उन्होंने श्रीदेवी को याद करते हुए कहा, 'हमारे परिवार के लिए यह बहुत गर्व का क्षण है । पूरा परिवार और मैं श्री को बहुत मिस कररते हैं। श्री हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन वो जहां भी होंगी, बहुत खुश होंगी।'
New: Khushi, Boney and Janhvi Kapoor at the National Awards today #JanhviKapoor pic.twitter.com/K8JoY05tz7 #PresidentKovind confers the Best Actress Award to Late Smt. Sridevi for the haunting portrayal of a mother whose daughter is gang raped in the movie Mom#NationalFilmAwards pic.twitter.com/IfP3iamyWi
विज्ञान भवन में जिस तरह से जाह्नवी कपूर ने अपने पिता को संभाला, उसे देखकर लगा कि जाह्नवी अपनी जिम्मेदारियों को समझ रही हैं । एक बेटी के रूप में जाह्नवी अपना फर्ज अदा कर रही हैं। वो मां के जाने के गम को भुलाकर खुद पूरे परिवार का ख्याल रख रही हैं।