फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी कपूर की इस आदत ने बोनी कपूर को कर दिया है परेशान, WhatsApp चैट हुई वायरल

Sun, 27 Jan 2019 09:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 27 Jan 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Boney Kapoor WhatsApp conversation over fitness is viral
jahnvi kapoor boney kapoor

अपनी पहली ही फिल्म 'धड़क' (Dhadak) से लोगों के दिल में जगह बना लेनी वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी बहन खुशी (Khushi Kapoor) के साथ ब्रिटेन में छुट्टियां मना रही हैं। जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बहुत लाडली हैं। श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद से उनके सौतेले भाई अर्जुन (Arjun Kapoor) और अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) भी जाह्नवी का बहुत ध्यान रखते हैं, लेकिन इन दिनों बोनी कपूर अपनी इस लाडली बेटी की एक आदत से बहुत परेशान हैं।

Janhvi Kapoor and Boney Kapoor WhatsApp conversation over fitness is viral
जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया

जाह्नवी और उनके पिता बोनी कपूर की वाट्सऐप चैट सामने आई है और इसे खुद जाह्नवी कपूर ने शेयर किया है। शेयर की हुई चैट में बोनी कपूर ने जाह्नवी को अखबार की एक कटिंग भेजी है। उस खबर की कटिंग में लिखा है, 'क्या आपको एक्सरसाइज करने की लत है, एक स्टडी के मुताबिक फिटनेस गोल हासिल करने के लिए अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, तो वह आपके लिए नुकसानदेय साबित हो सकता है।' इसके बाद जाह्नवी कपूर ने उन्हें रिप्लाई में एक इमोजी सेंड कर दिया। 

Janhvi Kapoor and Boney Kapoor WhatsApp conversation over fitness is viral
जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया

जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह इन दिनों जमकर जिम में समय बिताती हैं। अक्सर उन्हें जिम से आते जाते स्पॉट किया जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करती हैं। खुद जाह्नवी ने भी इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें जिम जाने के नाम पर काफी उत्सुकता होती है। वह कभी भी अपना जिम मिस नहीं करती हैं। बॉलीवुड में आने से पहले जाह्नवी मोटी लगती थीं, लेकिन रेगुलर वर्कआउट और अच्छी डाइट लेकर उन्होंने खुद को बॉलीवुड के लिए तैयार कर लिया।

देखें वीडियो...
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Just when you thought you got rid of us..... we’re back!!! 🌈🕺🏼🍉Thanks #ZeeCinema for the Challenge and I nominate @shashankkhaitan to take up the #ZingaatWorkout challenge with us! #DhadakOn30Sep, 9 PM on @zeecinema

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Boney Kapoor WhatsApp conversation over fitness is viral
boney kapoor

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी के पिता बोनी कपूर इन दिनों काफी चिंतित हैं। साथ ही वो जाह्नवी की पीआर टीम से नाराज भी हैं । उन्हें लग रहा है कि जाह्नवी की पीआर टीम उन्हें अच्छे से हाईलाइट नहीं कर पा रही है। बोनी अपनी बेटी जाह्नवी के लिए वही पॉपुलैरिटी चाहते हैं जो सारा को मिल रही है ।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor and Boney Kapoor WhatsApp conversation over fitness is viral
जाह्नवी - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में जाह्नवी और सारा ने उनकी तुलना करने को लेकर बयान दिया था । उन्होंने कहा था कि वे दोनों इस बात पर हंसती हैं कि फैंस किस तरह से उन दोनों की तुलना करते हैं । जब 'केदारनाथ' की स्क्रीनिंग के दौरान जाह्नवी पहुंची थीं तो उन्होंने सारा के साथ पोज दिए थे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed