जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। फिल्म रिलीज से पहले जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर दोनों प्रमोशन में जी जान से जुटे हैं। अब दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं।
पहली बार लाइव परफॉर्मेंस में रोमांटिक हुए 'धड़क' के को-स्टार, जाह्नवी को देख लोगों ने बजाई सीटियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर इस मौके पर जयपुर के एक मॉल पहुंचे। जहां वो एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान वहां माहौल कुछ ऐसा बना कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस भी किया। वीडियो देखकर आप खुद भी अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों की केमेस्ट्री कितनी शानदार है।
Janhvi and Ishaan dancing to the #DhadakTitleTrack . Their passion made fans go crazy! 💃🏽🕺🏽✨ #JanhviKapoor #IshaanKhatter pic.twitter.com/8BuY4cd3sd
जाह्नवी और ईशान को देखकर मॉल में मौजूद फैंस भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए और 'धड़क' के गाने पर डांस भी किया। बाद में ईशान ने अपनी फीमेल फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ डांस किया।
इससे पहले बुधवार को ही फिल्म ‘धड़क’ का टाइटल ट्रैक लॉन्च हुआ। जिसे इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ऐसे में इन दोनों सितारों को अपने नए गाने को प्रमोट करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी। जाह्नवी जहां इस फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं वहीं ईशान की ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले वो ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में नजर आ चुके हैं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी की यह फिल्म काफी चर्चित रही थी।