जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के ट्रेलर को तीन घंटे से भी कम समय में 8 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। ऐसे में आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि दर्शक श्रीदेवी के बेटी की पहली फिल्म को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं।तो चलिए आपको बताते हैं कि 'धड़क' के ट्रेलर को सोशल मीडिया कैसे रिएक्शन मिल रहे हैं।
Dhadak: सोशल मीडिया पर छाए जाह्नवी और ईशान, ट्रेलर देख यूजर्स बोले - 'वापस आ गईं श्रीदेवी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'धड़क' का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया गया जहां पर जाह्नवी कपूर का परिवार उनके साथ मौजूद था। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है तो वहीं फैंस ने कई सारे कमेंट्स भी किए हैं।
एक यूजर ने ट्रेलर देखने के बाद कमेंट किया - 'ऐसा लग रहा है कि श्रीदेवी स्क्रीन पर फिर से वापस आ गई हैं।' एक और यूजर ने लिखा - 'ऐसा लगा कि श्रीदेवी को देख रहे हैं। ईशान भी बहुत अच्छे लग रहे हैं। करण जौहर का बहुत शुक्रिया और दोनों को शुभकामनाएं।'
Too good ....shridevi is back
— Ajeet Choudhary (@AjeetCh61790811) June 11, 2018
Looks like i'm watching Sri Devi ! Thank you Kjo for this. Looks great. All the best to the team. :)))
— amitjain002 (@amitjain002) June 11, 2018
इसके साथ ही कुछ लोगों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की भी बात कही। एक यूजर ने लिखा- 'ट्रेलर बहुत जबरदस्त है'। वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'ईशान और जाह्नवी ने दिल जीत लिया। जाह्नवी बहुत खूबसूरत और एक्सप्रेसिव लग रही हैं।'
Awesome trailer 👍👍1st day 1st show for sure
— Alisha (@1alisha_) June 11, 2018
Really good , Ishaan looks impressive ( same smile as @shahidkapoor ) n so is Jhanvi .. gorgeous n expressive... Gud luck team 👍 #DhadakTrailer
— WE LOVE U SK :)) (@notorious_HK_) June 11, 2018