शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर देखते ही आप इस पर ब्लॉकबस्टर का ठप्पा मार देंगे। 'धड़क' में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। अब ट्रेलर रिलीज के दो दिन बाद फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है।
प्यार के लिए घर से भागे जाह्नवी-ईशान, नए पोस्टर में डरे सहमे दिखे ये कपल
'सैराट' फिल्म की तरह भी 'धड़क' के पोस्टर में जाह्नवी और ईशान ट्रेन में बैठे हुए नजर आ रहे है। जाह्नवी के साथ-साथ ईशान के चेहरे पर शिकन है। ईशान डरे हुए लग रहे है तो वहीं जाह्नवी ने उन्हें पकड़ा हुआ है ताकि वह खुद को महफूज महसूस कर पाए। अगर 'सैराट' में परश्या और आर्ची की कहानी को याद करे तो शायद ये तब का सीन हो सकता है जब दोनों घर छोड़ कर भाग जाते हैं।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
जाह्नवी और ईशान की जोड़ी शुरुआत से ही चर्चा में बनी हुई है, पोस्टर में इनकी केमिस्ट्री देखती ही बन रही है। 'धड़क' अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है।
इस फिल्म को प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इससे पहले वह हिंदी सिनेमा को हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी जबरदस्त फिल्में दे चुके है।
