{"_id":"5b5042be4f1c1b27618b5951","slug":"janhvi-kapoor-and-ishaan-khattar-film-dhadak-will-break-sanju-boxoffice-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' को हिट बनाने वाला फैक्टर ही 'धड़क' को बनाएगा ब्लॉकबस्टर पर संजय दत्त आ सकते हैं आड़े","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' को हिट बनाने वाला फैक्टर ही 'धड़क' को बनाएगा ब्लॉकबस्टर पर संजय दत्त आ सकते हैं आड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर की फिल्म 'धड़क' लंबे समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म से श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। फिल्म को रिलीज होने में महज 1 दिन बाकी हैं। अब ऐसे में फैंस को श्रीदेवी की बेटी से काफी उम्मीदें हैं।
2 of 5
Dhadak
फिल्म का निर्देशन ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ फेम डायरेक्टर शशांक खेतान ने किया है। 'धड़क' फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स के लुक पर काम किया गया था। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारी चकाचौंध के बीच रिलीज होने जा रही धड़क सैराट जैसा ही जादू बिखेर पाएगी? क्योंकि पिछले कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का कब्जा है।
3 of 5
Dhadak
'संजू' की तरह ही 'धड़क' को भी सोलो रिलीज ही मिली है। इस हफ्ते धड़क के अवाला कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। वहीं 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' जुलाई 27 को रिलीज होने वाली है। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या संजू की तरह ही सोलो रिलीज का फायदा धड़क को बॉक्स ऑफिस पर मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dhadak
अब चूंकि जाह्नवी, श्रीदेवी की बेटी हैं ऐसे में फैंस उनसे श्रीदेवी की तरह एक्टिंग की उम्मीद करते हैं। देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी फैन फॉलोइंग बनाती हैं और बॉक्स ऑफिस पर संजू जैसा जलवा कायम कर पाती हैं या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
dhadak
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर, ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।