सोनाली बेंद्रे बड़ी ही हिम्मत के साथ कैंसर से लड़ रही हैं । समय-समय पर वो अपने फैंस को ये भी बताती रहती हैं कि वो ठीक हैं और जल्द वापस लौटेंगी । सोनाली न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं । सोनाली का कैंसर आखिर स्टेज पर पहुंच चुका है । डॉक्टरों का कहना है कि उनके बचने की अभी पूरी उम्मीद है ।
सोनाली की एक और फोटो आई सामने, बेटे को अपने कैंसर के बारे में बताया तो मिला ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले सोनाली ने कैंसर के इलाज के चलते अपने बाल कटवा दिए थे । उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए हेयर स्टाइल के साथ तस्वीरें शेयर की थी । नए लुक में भी सोनाली पहले की तरह खूबसूरत लग रही थीं।
अब सोनालीकी एक और फोटो सामने आई है । इस फोटो में सोनाली अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं । सोनाली ने इस तस्वीर को अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है । तस्वीर के साथ सोनाली ने एक पोस्ट भी लिखा । जिसमें उन्होंने अपने बेटे रणवीर का जिक्र किया ।
A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on
उन्होंने कहा, '12 साल 11 महीने और 8 दिन पहले जब ये पैदा हुआ तभी से मेरे दिल का टुकड़ा बन गया । मैंने और गोल्डी ने उसकी हर खुशी का ख्याल रखा । लेकिन अब उसे सबसे बड़ी खबर देने का वक्त आया तो हम सब डर गए । लगा उसे कैसे बताएंगे लेकिन मैं उससे कुछ भी छिपाना नहीं चाहती थी ।'
A post shared by Bollywood Bubble (@bollywoodbubble) on
'हमने उसे बताया और उसने बड़ी ही समझदारी से हैंडल किया । यहां तक कि मुझे भी संभाला । अब मैं रणवीर के साथ समय बिता रही हूं क्योंकि उसके समर वैकेशन चल रहे हैं । वो मुझे उन सारी चीजों की याद दिलाता है जिसकी मुझे जरूरत है । उसकी पागलपंती मुझे ठीक होने में मदद कर रही है ।'