सब्सक्राइब करें

बेली डांस करतीं पहली बार सामने आईं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 17 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor belly dance video viral
janhvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी कपूर ने हिट फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री की । अब वो ईशान खट्टर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते-फिरते देखा जाता है । हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो में जान्हवी बेली डांस करती नजर आ रही हैं । जान्हवी के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं । 
janhvi kapoor belly dance video viral
janhvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी के फैन पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है । जान्हवी जिम शॉर्ट्स में बेली डांस करती नजर आईं । जान्हवी एक पर्फेक्ट एक्ट्रेस बनने के लिए कई डांस फॉर्म सीख रही हैं । जान्हवी के इस डांस वीडियाे को देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं । वहीं कुछ ने जान्हवी को ट्रोल करने की भी कोशिश की । 
janhvi kapoor belly dance video viral
janhvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी के फैंस ने ट्रोल करने वालों को फटकार भी लगाई । जान्हवी की एक फैन ने लिखा, ‘कुछ लोग इतने निगेटिव होते हैं कि उन्हें हर बात पर ट्रोल करने की आदत हो जाती है। जान्हवी कपूर को ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए और अपने दिल की करनी चाहिए।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Like and follow my page 😘😘❤️❤️ @janhvikapoor__5555 ) (#beautiful #janhvikapoor #bollywood #bollywoodactoractress #makeup #queen #loveyou #hotgirl #lehnga #smile #beautifulwomen #gym #beutiful #saree #suit)

A post shared by janhvi_kapoor_officialfans (@janhvikapoor__5555) on

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor belly dance video viral
janhvi kapoor - फोटो : social media
जान्हवी ने 'डांस दीवाने' का चैलेंज लिया और बेहतरीन डांस किया । इस दौरान जान्हवी पर्पल टॉप और व्हाइट शॉर्ट्स में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । बता दें कि जान्हवी ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'रूहआफजा' की शूटिंग शुरू की है । इस फिल्म में जान्हवी, राजकुमार राव के साथ रोमांस करती दिखेंगी । 
विज्ञापन
janhvi kapoor belly dance video viral
janhvi kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म में जान्हवी कपूर का डबल रोल होगा । उनके किरदार के नाम रूही और आफजा होंगे । फिल्म की शूटिंग मुरादाबाद में होगी, जहां छोटा सा सेट लगाया गया है । इस फिल्म को हार्दिक मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं । ये पहली बार होगा जब राजकुमार राव और जान्हवी किसी फिल्म में साथ दिखेंगे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed