श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। जाह्नवी ने पिछले साल फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके काम को काफी सराहा गया। फिलहाल जाह्नवी अगली फिल्म में काफी व्यस्त हैं। 6 मार्च को जन्मीं जाह्नवी को इस खास दिन पर उनके करीबी और फैंस विश कर रहे हैं।
जाह्नवी के बर्थडेे पर सोनम ने शेयर की बचपन की तस्वीर, सारा ने भी खास अंदाज में किया विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी को विश करने वालों में उनकी कजिन सोनम कपूर सबसे पहले रहीं। सोनम ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। उन्होंने जाह्नवी के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें सोनम ने जाह्नवी को गोद में ले रखा है और वो बहुत छोटी हैं। सोनम ने कैप्शन में लिखा- 'हैप्पी बर्थडे बेबी जानू, ढेर सारा प्यार, ऐसे ही हंसती रहो, तुम्हारी खूबसूरत मुस्कान के साथ।'
A post shared by Zoya Solanki (@sonamkapoor) on
जाह्नवी की तुलना अक्सर सारा अली खान के साथ की जाती है। दोनों ने लगभग एक ही साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जन्मदिन की शुभकामनाएं, आज का दिन और पूरा साल शानदार हो।'
A post shared by JanhviKapoor (@janhvikapooruniverse) on
इससे पहले जाह्नवी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले वाराणसी पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। दर्शन करके बाहर निकलने पर लाइन में खड़े लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 'धड़क गर्ल' ने सफेद रंग का लखनवी चिकन का कुर्ता और प्लाजो पहना था।
मंदिर के बाहर लोगों ने जाह्नवी की तस्वीरें लेनी चाही तो उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया। जाह्नवी ने हाथ जोड़ते हुए अपनी फोटो क्लिक कराई। उसके बाद वो कचौड़ी गली में ब्लू लस्सी की दुकान पर मशहूर लस्सी का स्वाद भी चखा। जाह्नवी कपूर ने बनारसी पान का भी लुत्फ उठाया। बता दें कि जाह्नवी वाराणसी में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।