{"_id":"622267511532714f9533fa02","slug":"janhvi-kapoor-birthday-special-her-passion-to-become-superstar-like-a-mother-sridevi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: मां की तरह सुपरस्टार बनना चाहती थीं जान्हवी कपूर, लेकिन श्रीदेवी का था कुछ और सपना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: मां की तरह सुपरस्टार बनना चाहती थीं जान्हवी कपूर, लेकिन श्रीदेवी का था कुछ और सपना
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जाह्नवी कपूर को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। आज जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी हैं और अपने करियर को इससे भी ज्यादा बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर भी जाह्नवी की अच्छी फैन फॉलोइंग है, उनकी सादगी और बोल्डनेस दोनों ही फैंस को खूब पसंद आती है। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां की तरह बनना चाहती थीं जान्हवी कपूर-
जाह्नवी कपूर निर्माता बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। श्रीदेवी उस समय की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक होने के साथ ही पहली फीमेल सुपरस्टार भी थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई हिट फिल्में की, तो जाहिर तौर पर उनकी बेटी उन्हें ही देखकर बड़ी हुई थी। ऐसे में जान्हवी कपूर भी बचपन से अपनी मां श्री देवी की तरह सुपर स्टार बनना चाहती थीं।
बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थीं श्रीदेवी-
जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर ने कभी भी अपनी बेटी के सपने को लेकर नहीं रोका लेकिन श्री देवी यह नहीं चाहती थीं की उनकी बेटी फिल्म इंडस्ट्री में आए। श्री देवी चाहती थीं कि उनकी बेटी जाह्नवी पढ़ाई पर ध्यान दे और डॉक्टर बने।
जान्हवी कपूर ने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म धड़क से डेब्यू किया था लेकिन उस समय उनकी मां श्री देवी जीवित नहीं थीं। फिल्म की रिलीज से पहले ही उनका निधन हो गया था। अपनी मां के जाने के बाद जान्हवी बुरी तरह से टूट गईं थीं। हालांकि आज जान्हव कपूर बॉलीवुड में अच्छा नाम कमा रही हैं और कभी कभी उनमें अपनी मां श्री देवी की झलक भी देखने को मिलती है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।