सब्सक्राइब करें

23 साल की उम्र में जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू में खरीदा आलीशान घर, कीमत है इतने करोड़!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Jan 2021 09:30 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Buys A new House In Juhu Worth 39 Crore as per reports
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में पिछले कुछ महीने में ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने प्रॉपर्टी में निवेश किया है। अब इसी कड़ी में एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। जान्हवी कपूर ने मुंबई के जुहू में भारी भरकम रकम देकर एक घर खरीदा है।

Trending Videos
Janhvi Kapoor Buys A new House In Juhu Worth 39 Crore as per reports
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी को बॉलीवुड में डेब्यू किए हुए कुछ ही साल हुए हैं। अब उन्होंने अपना नया घर ले लिया है। जान्हवी का यह नया घर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित है जो कि एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर तक है। इस घर के लिए जान्हवी कपूर ने मोटी रकम चुकाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor Buys A new House In Juhu Worth 39 Crore as per reports
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी ने 39 करोड़ रुपये में नया घर खरीदा है। बीते सात दिसंबर को उनकी यह डील हुई थी। घर के लिए उन्होंने 78 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। फिलहाल वह अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ लोखंडवाला में रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

Janhvi Kapoor Buys A new House In Juhu Worth 39 Crore as per reports
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि साल 2018 में फिल्म धड़क से जान्हवी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। 23 वर्षीय जान्हवी का करियर अभी शुरू ही हुआ है। धड़क के अलावा वह अभी तक घोस्ट स्टोरीज और गुंजन सक्सेना में नजर आ चुकी हैं। उनकी आने वाली फिल्म रूही अफजाना और दोस्ताना 2 है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Buys A new House In Juhu Worth 39 Crore as per reports
जान्हवी कपूर, खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते दिनों जान्हवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ गोवा में स्पॉट हुईं। उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे। जाहन्वी और कार्तिक वहां फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह साल 2008 में आई दोस्ताना की सीक्वल है।

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर उर्मिला मातोंडकर ने दिया करारा जवाब, कंगना रणौत ने कसा था तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed