सब्सक्राइब करें

धर्म परिवर्तन कर निकाह करने पर उर्मिला मातोंडकर ने दिया करारा जवाब, कंगना रणौत ने कसा था तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 05 Jan 2021 08:31 AM IST
विज्ञापन
Urmila matondkar reply to kangana ranaut on comment of her religion
उर्मिला मातोंडकर, कंगना रणौत - फोटो : twitter@UrmilaMatondkar, @KanganaTeam

उर्मिला मातोंडकर और कंगना रणौत के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। पहले कंगना ने उर्मिला के प्रॉपर्टी खरीदने पर निशाना साधा था। अब उन्होंने उन पर धर्म परिवर्तन को लेकर तंज कसा है। हालांकि उर्मिला भी चुप बैठने वाली नहीं थीं और वीडियो साझा कर करारा जवाब दिया है।

Trending Videos
Urmila matondkar reply to kangana ranaut on comment of her religion
उर्मिला मातोंडकर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दरअसल उर्मिला ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर जो सफाई दी उस वीडियो के आखिर में वह कहती हैं ‘गणपति बप्पा मोरया।‘ साथ ही उन्होंने कैप्शन में भी यही लिखा। इसी पर कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘अच्छा लगा कि आपने अपनी मेहनत से घर लिया। बहुत शुभकामनाएं आपको। सुना है आपने निकाह के लिए धर्म परिवर्तन किया है। फिर भी गर्व से गणपति जी की जय कहती हैं, ये भी देख के अच्छा लगा। आल द बेस्ट।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Urmila matondkar reply to kangana ranaut on comment of her religion
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

कंगना के इस ट्वीट पर उर्मिला ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘मेरे धर्म के बारे में उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। पूरे मामले का तुष्टीकरण करके और जानबूझकर मेरे धर्म जैसे बेमतलब मुद्दों को उठाकर लोगों को भटकाया जा रहा है। उसने मेरी बात को सही बात कर दिया कि असल मुद्दों पर बोलने के लिए उसके पास हिम्मत नहीं है। उसने मेरे निजी जीवन, मेरे पति का नाम मेरी शादी और मेरे ससुराल वालों को बदनाम करने की कोशिश की है लेकिन इससे मेरा मनोबल नहीं गिरेगा।‘

Urmila matondkar reply to kangana ranaut on comment of her religion
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कैसे शुरू हुआ विवाद
उर्मिला ने हाल ही में तीन करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदी है जिसमें उनका ऑफिस होगा। इस खबर के सामने आते ही कंगना रणौत ने ट्वीट कर लिखा था कि, 'उर्मिला जी मैंने खुद की मेहनत से घर बनाए थे, कांग्रेस उन्हें तोड़ रही है। भाजपा को खुश करके मेरे हाथ सिर्फ 25-30 केस लगे हैं, काश मैं भी आपकी तरह समझदार होती तो कांग्रेस को खुश करती। मैं तो सही में बेवकूफ निकली।'

विज्ञापन
Urmila matondkar reply to kangana ranaut on comment of her religion
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : instagram/urmilamatondkarofficial

इसके बाद उर्मिला ने वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि, 'आपके जो उच्च ख्याल हैं वो मैं सुन चुकी हूं, बल्कि पूरा देश सुन चुका है। आज पूरे देश के सामने मैं आपको बताना चाहती हूं कि जगह और समय का चयन आप करिए मैं सारे डॉक्यूमेंट लेकर पहुंच जाऊंगी। अपने 25-30 साल के करियर में मैंने जो पैसे कमाए उनसे मैंने फ्लैट और ऑफिस खरीदे। इन सभी के पेपर्स मैं आपको दिखाना चाहती हूं। मैंने जो फ्लैट खरीदा था वो राजनीति में आने से काफी पहले लिया था।‘  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed