दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने जब से फिल्मों में डेब्यू किया है तभी से वो अक्सर लाइम लाइट में रहती हैं। जान्हवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से फिल्मों में कदम रखा था। तभी से जान्हवी की फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। जान्हवी के सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस की खूब नजर रहती है। हाल ही में जान्हवी ने अपनी एक तस्वीर से फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया है।
'क्या तुम बच्चा चाहती हो ?', दोस्त के सवाल पर जान्हवी कपूर ने दिया ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लेकिन हाल ही में जो तस्वीर जान्हवी ने साझा की है वो तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है। ये तस्वीर नहीं बल्कि इस तस्वीर पर आए कमेंट और उस पर जान्हवी का रिप्लाई खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
दरअसल हाल ही में जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में जान्हवी बेहद प्यारी लग रही हैं। इस तस्वीर ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस तस्वीर पर जान्हवी के कई दोस्तों और फैंस ने कमेंट किया। लेकिन जान्हवी की एक दोस्त ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि फैंस भी अचंभित रह गए।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
इस तस्वीर पर जान्हवी की एक दोस्त ने कमेंट किया, 'कौन बच्चा? क्या तुम बच्चा चाहती हो?' दोस्त के इस सवाल को पढ़कर जान्हवी भी चुप नहीं बैठीं और जवाब देकर तुरंत ही बोलती बंद कर दी। जान्हवी ने अपने जवाब में लिखा 'हां'। दोनों दोस्तों के इन कमेंट्स को अब सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म 'धड़क' के बाद से जान्हवी बड़े पर्दे पर दोबारा नजर नहीं आईं। हालांकि वो 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं लेकिन ये मल्टी स्टारर और मल्टी स्टोरीज फिल्म थी जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वहीं जान्हवी अब गुंजन सक्सेना: द कार्गिल गर्ल, रूही अफ्जा, दोस्ताना और तख्त जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
पढ़ें: निक जोनस को है पत्नी प्रियंका चोपड़ा से बेशुमार प्यार, फोन का वॉलपेपर बयां कर रहा दिल का हाल

कमेंट
कमेंट X