अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी 23 साल की हो गई हैं। साल 2018 में जान्हवी ने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। हालांकि नेपोटिज्म को लेकर स्टारकिड्स पर निशाना पर साधा जाता रहा है। अब पहली बार जान्हवी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
नेपोटिज्म का आरोप लगाने वालों पर पहली बार बोलीं जान्हवी कपूर, कहा- 'जो दूसरों को संघर्ष...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू मेें जान्हवी ने कहा कि 'मैं मना नहीं करती कि नेपोटिज्म नहीं है। यह एक सच्चाई है और केवल हमारी इंडस्ट्री में ही नहीं है बल्कि हर इंडस्ट्री में नेपोटिज्म है। मुझे उम्मीद है कि मेरे काम से लोगों का मुंह बंद हो जाएगा।'
जान्हवी आगे कहती हैं कि 'मुझे मालूम है कि इस बहस को खत्म करने के लिए 'धड़क' एक वजह नहीं है। मैं इससे मना नहीं करती कि नेपोटिज्म नहीं है। हमारी इंडस्ट्री की ये सच्चाई है और हर जगह ये है, जिस डॉक्टर के पास हम जाते हैं उनका बेटा भी डॉक्टर है। तब कोई ये नहीं कहता है कि यह परिवारवाद नहीं है। तब तो कोई ये नहीं कहता है कि मैं इलाज के लिए नहीं आऊंगा।'
जान्हवी ने कहा कि 'जो लोग इस इंडस्ट्री से नहीं है उन्हें काम पाने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है, जो मुझे नहीं करना पड़ा। मेरी तुलना में उनका संघर्ष किसी भी आम आदमी के लिए ज्यादा महत्व रखेगा। मुझे नहीं लगता है कि मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा है लेकिन अब मुझे यह अवसर मिला है। मैं खुद को दर्शकों के लिए सार्थक बनाने की पूरी कोशिश करूंगी।'
जान्हवी इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त हैं। बीते दिनों वो नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं। इसके अलावा जान्हवी जल्द ही बायोपिक फिल्म 'गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। उनके पास राजकुमार राव के साथ 'रूही-अफ्जा', करण जौहर की 'तख्त' और कार्तिक आर्यन के साथ 'दोस्ताना-2' भी है।
हसीन दिलरुबा और शाबाश मिठू के साथ इस फिल्म पर भी काम करेंगी तापसी, 26 से शुरू होगी शूटिंग