फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने पहनी पिन लगी ऐसी ड्रेस, लोग- बोले उर्फी की हवा लग गई

Thu, 03 Nov 2022 06:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
janhvi kapoor got trolled for her new look Users compare  actress with Urfi Javed
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

जान्हवी कपूर इस समय अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। अब एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया है। जहां वह ब्लू कलर के थाई स्लिट आउटफिट में नजर आई, हालांकि उनके इस लुक की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स चुटकी लेते दिखाई दिए और कई लोगों ने अभिनेत्री की तुलना उर्फी जावेद से भी कर डाली।

janhvi kapoor got trolled for her new look Users compare  actress with Urfi Javed
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जान्हवी कपूर के आउटफिट को जगह-जगह पिन से स्टिच किया गया है। वहीं एक्ट्रेस ने स्ट्रेट ओपन हेयर के साथ सेटल मेकअप, ईयरिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो वायरल हो ही रहा है इसके साथ ही अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम से भी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस ड्रेस में कई जगह पिन लगी होने की वजह से यूजर्स एक के बाद एक मजेदार प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं।

janhvi kapoor got trolled for her new look Users compare  actress with Urfi Javed
जान्हवी कपूर - फोटो : insta

जान्हवी का ये नया लुक देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- "उर्फी की हवा लग गई, ये भी पिन पर आ गई, ब्लेड और फिर वायर"। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा- 'सेफ्टी पिन? उर्फी से इंस्पायर!'। जहां कई यूजर जान्हवी की तुलना उर्फी से कर रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि ये नोरा फतेही से कॉपी किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
janhvi kapoor got trolled for her new look Users compare  actress with Urfi Javed
Mili - फोटो : Social media

फिलहाल बात करें फिल्म 'मिली' की तो इसमें जान्हवी कपूर एक ऐसी लड़की मिली नौडियाल की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो एक फ्रीजर स्टोर में बंद हो जाती हैं और इसके बाद माइनस डिग्री तापमान में मौत से जंग लड़ती दिखाई देगी। अब ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि कहानी में क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed