फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं जान्हवी कपूर हाल ही में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम में पहुंची। कार्यक्रम में जान्हवी के देसी लुक ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि इस दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं और सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी खोटी सुना दी।
बुक लॉन्च इवेंट में दिखा जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज, लेकिन इस बड़ी गलती की वजह से हो गईं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल जान्हवी कपूर 'कॉलिंग सहमत' बुक के लॉन्चिंग इवेंट में पहुंची। इस दौरान जान्हवी ने सफेद रंग की फ्लोरल एम्ब्रायडरी साड़ी पहनी थी। ट्रेडिशनल अवतार में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन जान्हवी की एक गलती के चलते उनकी खूबसूरती की तारीफ से ज्यादा उन्हें ट्रोल करने लगे।
पढ़ें: सफेद साड़ी में कहर ढा रहीं जाह्नवी कपूर, लोगों को देखते ही याद आई श्रीदेवी
बुक लॉन्चिंग के दौरान जब हर कोई अपने हाथ में लॉन्च हो रही किताब को पकड़ कर पोज कर रहा था वहीं जान्हवी नें हाथ में उल्टी किताब पकड़ रखी थी। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। सिर्फ यही नहीं इसके साथ ही किताब को उल्टी पकड़ने के अलावा जान्हवी के हाथ से बुक का नाम भी छिपा हुआ हैं। जान्हवी की इस गलती के कारण वे ट्रोलर्स का शिकार बन चुकी हैं।
पढ़ें: पहली बार सामने आई जाह्नवी की जिम के अंदर की तस्वीरें, ऐसी मुश्किल ट्रिक कर खुद को रखती हैं फिट
जान्हवी को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा- 'ये वो सेलेब्स हैं जिनके साथ हम एक सेल्फी लेने के लिए मरते हैं। पढ़ना तो दूर की बात है इनको तो बुक सीधी पकड़ती तक नही आती। शुक्र है कुछ प्रियंका चोपड़ा और सुष्मिता जैसे भी हैं'। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बुक लॉन्च पर पहुंच गई हो कम से कम बुक तो सीधी पकड़ना सीख लो, या पढ़ना नही आता जो उल्टी पकड़ रखी हो'।
पढ़ें: जाह्नवी ने इस वजह से ड्राइवर से उधार लिए पैसे, लोग बोले- 'श्रीदेवी ने बेटी को अच्छे संस्कार दिए'
जान्हवी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में राजकुमार राव के साथ रूहीअफ्जा, कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2, गुंजन सक्सेना बायोपिक और करण जौहर की तख्त शामिल हैं।
पढ़ें: खुशी कपूर को इस ड्रेस में देख यूजर को याद आईं श्रीदेवी, बोले- 'जाह्नवी नहीं ये है कार्बन कॉपी'