सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जाह्नवी कपूर के फैन ने कर दी ऐसी हरकत, देखते ही एक्ट्रेस के मुंह से निकला 'ओह माइ गॉड'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 15 Jan 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor in is shock when she know fan made tattoo of her name
Janhvi Kapoor - फोटो : twitter

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में जाह्नवी और ईशान की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। यहां तक पहली फिल्म के बाद से ही जाह्नवी कपूर की फैन फालोइंग काफी बढ़ गई। फिल्मों के साथ-साथ जाह्नवी अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी गंभीर है। अक्सर वह जिम जाते हुए स्पॉट भी हुईं लेकिन इस बार जिम के बाहर जाह्नवी की मुलाकात एक ऐसे फैन से हुई जिसे देखकर जाह्नवी हैरान रह गईं।

Trending Videos
Janhvi Kapoor in is shock when she know fan made tattoo of her name
janhvi kapoor - फोटो : instagram

यह पूरा वाकया जिम के बाहर हुआ। दरअसल, जिम के बाद जाह्नवी जैसे ही बाहर निकली एक फैन उन्हें देखते ही खुद को रोक नहीं पाया। जाह्नवी से फैन एक तस्वीर खिंचवाने को कहने लगा और अपने आप को उनकी बड़ा फैन कहने लगा। जाह्नवी फैन की बात का कुछ जवाब दे पाती कि उनकी नजर फैन की पीठ पर गई जिसे देखने के बाद उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor in is shock when she know fan made tattoo of her name
Janhvi Kapoor - फोटो : File Photo

जाह्नवी के फैन की पीठ पर टैटू देखा जिसे देखते ही उनके मुंह से 'ओह माइ गॉड' निकल पड़ा। फैन ने एक्ट्रेस के नाम का टैटू अपनी पीठ पर बनवा रखा था। हालांकि यह ऐसा पहला मामला नहीं है जब किसी फैन की सेलिब्रिटी के लिए इस तरह की दीवानगी दिखी हो। इससे पहले कई स्टार्स के साथ इस तरह के वाकया सामने आया है। काम की बात करें तो इस वक्त जाह्नवी की झोली में दो बड़े बजट की फिल्म है। 

Janhvi Kapoor in is shock when she know fan made tattoo of her name
Janhvi Kapoor - फोटो : social media

एक करण जौहर की फिल्म 'तख्त' है तो वहीं दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक हैं। गुंजन सक्सेना 1999 के युद्ध के दौरान कारगिल में तैनात थीं। इसके आउटलुक में जाह्नवी कपूर हाल में ही स्पॉट हुई थीं। कुछ दिन पहले ही जाह्नवी कूपर और स्मृति ईरानी का पोस्ट काफी वायरल हुआ था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। 

विज्ञापन
Janhvi Kapoor in is shock when she know fan made tattoo of her name
smriti irani - फोटो : Instagram

वीडियो को पोस्ट करते हुए स्मृति ने लिखा था - 'कोई मुझे शूट कर दे’ वाला पल- ‘जब जाह्नवी कपूर ने लगातार आंटी कहने पर बहुत ही प्यार से माफी मांगी और आपको कहना पड़े- 'कोई बात नहीं बेटा.’ ये आजकल के बच्चे।' आपको बता दें, जाह्नवी कपूर श्रीदेवी के दिल के काफी करीब थी। श्रीदेवी के निधन के बाद वह पापा बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ ज्यादा समय बिताती हैं और अक्सर उनके साथ देखी जाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“The someone shoot me”moment —When #jahnvikapoor sweetly apologises for continuously calling you aunty & you say “ koi baat nahi beta “ #totalsiyapa 🤦♀️ye Aaj kal ke bachche #auntykiskobola 🙈🚶♀️

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed