{"_id":"5e7859538ebc3e72c22b1592","slug":"janhvi-kapoor-is-missing-shooting-and-set-as-bollywood-lockdown-because-of-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में कैद होकर उदास हैं जान्हवी कपूर, कहा- सेट पर ही आता है असल आनंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
घर में कैद होकर उदास हैं जान्हवी कपूर, कहा- सेट पर ही आता है असल आनंद
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 23 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान्हवी कपूर इंडस्ट्री की उन युवा कलाकारों में से एक हैं जो लगातार सुर्खियों में रहती हैं। साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू करने वाली जान्हवी वैसे तो पिछले दो साल से किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन आने वाले दिनों में उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। पिछली दफा नेटफ्लिक्स की घोस्ट स्टोरीज में नजर आने वाली जान्हवी कपूर इन दिनों दूसरे कलाकारों की तरह ज्यादातर समय घर में ही रह रही हैं। लेकिन उन्हें यह समय कुछ खास रास नहीं आ रहा है। वह शूटिंग और सेट को काफी मिस कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद जान्हवी ने किया है।
2 of 4
जाह्नवी कपूर
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
जान्हवी ने अपने एक्टिंग सपने के बारे में बात करते हुए कहा, 'मैंने हमेशा से कैमरे के सामने रहने का सपना देखा था। जब भी मैं सेट पर होती हूं तब मुझे लगता है कि मैं इससे अधिक किसी भी बारे में नहीं सोच सकती हूं। इस दौरान मैं सबसे अधिक खुश और सतर्क रहती हूं। जब आप अपने निर्देशक और सह-अभिनेता के साथ एक दृश्य पर काम कर रहे होते हैं तब वह एक ईमानदारी का पल होता है।'
3 of 4
janhvi kapoor
- फोटो : amar ujala
जान्हवी आगे कहती हैं, 'यह बहुत ही रोमांचक होता है। दुनिया की कोई भी चीज इसका मुकाबला नहीं कर सकती है। मैंने ऐसा समय भी देखा है जब तीन चार दिनों की शूटिंग में मैं मुश्किल से एक या दो घंटे सो पाती थी। लेकिन उसके बावजूद मैं खुश और उत्साहित रहती थी। इसकी तुलना में अब ऐसे दिन भी हैं जब मुझे दस घंटे सोने के लिए मिल रहे हैं लेकिन मैं थकी हुई और हतोत्साहित महसूस कर रही हूं।'
कोरोना वायरस के चलते घर में कैद होने के बाद जान्हवी पेंटिंग करते हुए वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। जान्हवी के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करें तो वह गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके खाते में रूही अफजाना, दोस्ताना 2 और तख्त जैसी फिल्में भी शुमार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।