देशवासियों ने मिलकर रविवार को हुए जनता कर्फ्यू को सफल बना दिया। साथ ही पांच बजे पांच मिनट तक पीएम मोदी की अपील पर देश के लोगों ने अपनी बालकनी और छत पर खड़े होकर कोरोना वायरस के योद्धाओं को सम्मान दिया। किसी ने ताली बजाई तो कोई थाली बजाते दिखा। बॉलीवुड सितारों ने इस ताली—थाली पहल में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया।
विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा ने देश के योद्धाओं को दिया सम्मान, बालकनी में खड़ी होकर बजाई ताली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं। वो भले ही अमेरिका में रह रही हों लेकिन उन्होंने वहां भी अपना भारत प्रेम दिखाया। वो अपनी बालकनी पर आकर कोरोना कमांडोज के लिए ताली बजाती दिखीं। प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।
एक तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई। इसके साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा। वो लिखती हैं, दुनिया भर के लोगों ने बालकनी में तालियां बजाकर डॉक्टर्स, नर्सों और उन सभी लोगों के लिए आभार जताया है जो कोरोना वायरस से लड़ने के खिलाफ सबसे पहले आकर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। हालांकि मैं इस मुहिम में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ सकती, मैं यहां से इसका हिस्सा बनी हूं।
View this post on Instagram
A post shared by Bollywood Tashan (@bollywood_tashan) on
एक्ट्रेस ने जिस तरह विदेश में रहते हुए कोरोना कमांडोज का शुक्रिया किया है, प्रियंका का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भारतीय व्यंजन की भी तस्वीरें डाली हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि वो भारत को याद कर रही हैं। प्रियंका अपने घर में पति निक के साथ 12-13 दिन से बंद हैं।