फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिचकी की रिलीज के दो साल पूरे होने पर बोलीं रानी मुखर्जी, लोग कहते थे- 'मां बनने के बाद...'

Mon, 23 Mar 2020 11:33 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Mon, 23 Mar 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
Rani Mukerji take on Hichki as film completed 2 years
hichki

कोरोना काल में बीते दिन अपना जन्मदिन मनाने वाली अभिनेत्री रानी मुखर्जी की दूसरी पारी की पहली शानदार फिल्म हिचकी की रिलीज को सोमवार को दो साल पूरे हो रहे हैं। रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा में इस फिल्म को अपना पुनर्जन्म मानती हैं और कहती हैं कि मां बनने के बाद ये मेरी पहली फिल्म थी, और मेरे जीवन में ये हमेशा खास रहेगी।

Rani Mukerji take on Hichki as film completed 2 years
Hichki

देश विदेश में शानदार कारोबार करने वाली निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म हिचकी के बारे में रानी कहती हैं, 'यह एक व्यक्ति के रूप में, एक मां के रूप में मेरे लिए पुर्नजन्म था। मैंने इंडस्ट्री में एक नई यात्रा की शुरूआत की। मेरी पहली फिल्म राजा की आएगी बारात थी, जिसे मैं कहूंगी कि वह मेरा फर्स्ट फेज था और दूसरे चरण में हिचकी मेरी पहली फिल्म होगी। यह हमेशा खास रहेगा।'

Rani Mukerji take on Hichki as film completed 2 years
hichki

गौरतलब ये है कि हिचकी से पहले माधुरी दीक्षित ने भी यशराज फिल्म्स के साथ ही अपनी दूसरी पारी फिल्म आ जा नचले शुरू की थी। फिल्म फ्लॉप हुई तो तमाम लोगों ने कहा कि शादी और मां बनने के बाद अभिनेत्रियों के प्रशंसकों की तादाद कम हो जाती है। फिल्म हिचकी की सफलता ने इसे भी गलत साबित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rani Mukerji take on Hichki as film completed 2 years
Rani Mukerji - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

रानी कहती हैं, 'जब मैं सोचती हूं कि हिचकी कितनी खास है, तो मुझे पहले यह कहना होगा कि ये कई मायनों में एक तरह की जीत थी। यह ज्यादातर रूढ़ियों को तोड़ रही थी। मैं शादी और मां बनने के बाद कोई फिल्म कर रही थी। यह एक ऐसी फिल्म थी जो चीन जैसे देशों में भी ब्लॉकबस्टर बन गई। मैं सोचती हूं कि फिल्म हिचकी कई मायनों में कितनी खास है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed